- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
जगदंबा मंदिर में माँ का विशेष श्रृंगार, छप्पन भोग चढ़ाया, गरबा महोत्सव में झूमीं बालिकाएं
इंदौर, 17 अक्टूबर 2026 । नवरात्रि की भक्ति लहर में डूबे इंदौर वासियों ने छठे दिन श्रीरामकृष्ण बाग कॉलोनी स्थित श्री माँ जागृत जगदंबा मंदिर में विशेष श्रृंगार और धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति और कॉलोनीवासियों की उपस्थिति में सुनील मालवीय जी द्वारा माँ जगदंबा को अर्पित छप्पन भोग का आयोजन किया गया, जो इस वर्ष का प्रमुख आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य पुजारी श्री मंगल प्रसाद दुबे जी के आशीर्वचनों के साथ हुआ। उन्होंने कहा— “माँ जगदंबा की असीम कृपा से हमारा मंदिर पिछले 35 वर्षों से धार्मिक परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। नवरात्रि में भव्य गरबा, माँ को छप्पन भोग अर्पित करना तथा नवमी के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं सेवा भाव से किया जाता है। यह परंपरा भक्तों की आस्था, सहयोग और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माँ जगदंबा की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे और यह सेवा कार्य निरंतर चलता रहे।”
\सुनील मालवीय जी ने भावुक स्वर में कहा— “माँ जगदंबा की कृपा से यह छप्पन भोग का अवसर हमें मिला। मेरा उद्देश्य यही है कि समाज के हर वर्ग के लोग यहाँ आकर माँ की कृपा का अनुभव करें और एकता के सूत्र में बंधें।”
मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप पाटील ने कहा— “नवरात्रि केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति की धरोहर है। इस तरह के आयोजन हमारी आने वाली पीढ़ियों को परंपरा से जोड़ते हैं।”
वहीं राहुल सोलंकी ने कहा— “गरबा और महाआरती जैसे कार्यक्रम सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक हैं। इसमें बच्चों और युवाओं का उत्साह वास्तव में प्रेरणादायक है।”
विशेष श्रृंगार और छप्पन भोग के बाद भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण हुआ। इसके उपरांत गरबा पंडाल में नन्हीं बालिकाओं और युवतियों ने आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनसे पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो उठा।
आगामी नवमी का आयोजन
मंदिर समिति ने घोषणा की कि नवरात्रि की नवमी तिथि पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रभर से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया जाएगा।
सक्रिय योगदान
इस अवसर पर समिति और कॉलोनी के अन्य सदस्य — , जय विश्वकर्मा, राजा कनाडे, राहुल पाटिल,रामनारायण सोलंकी, , रोहित तिलवे, मयाराम हिरवे, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रज्जू वर्मा, पीयूष मरमट, विनोद सिकरवार, संजू काले, मुकेश सोलंकी, सहित अनेक सहयोगी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


