द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान

इंदौर, 17 अक्टूबर 2026: मध्यभारत में अपने आतिथ्य, स्वाद और बेहतरीन इंटीरियर के लिए प्रसिद्ध द पार्क इंदौर ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया। हाल ही में आयोजित फ़ूड कन्नॉइसर्स इंडिया अवार्ड्स 2026 (12वीं नेशनल एडिशन) में द पार्क इंदौर के दो प्रमुख रेस्तराँ को देशव्यापी मान्यता प्राप्त हुई।

ऑल डे डाइनिंग रेस्तराँ एपिसेंटर को ‘बेस्ट बफेट रेस्टोरेंट (वेस्ट)’ का गौरवपूर्ण अवार्ड प्रदान किया गया, जबकि रूफटॉप रेस्त्रो एक्वा को ‘बेस्ट रूफटॉप रेस्त्रो-बार (वेस्ट)’ के प्रतिष्ठित खिताब से अलंकृत किया गया। इस भव्य सम्मान समारोह में देशभर के सुप्रसिद्ध शेफ्स, होस्पिटैलिटी एक्सपर्ट्स एवं इंडस्ट्री लीडर्स की गरिमामय उपस्थिति रही।

द पार्क इंदौर के जनरल मैनेजर श्री अमित भाटिया ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “ये अवार्ड्स द पार्क इंदौर की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय हैं। यह हमारी टीम की कड़ी मेहनत, समर्पण और मेहमानों को बेहतरीन अनुभव देने के निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। एपिसेंटर का बफेट और एक्वा का आकर्षक रूफटॉप अनुभव शहर में लोकप्रिय स्पॉट बन चुके हैं। ये अवार्ड्स हमारे मेहमानों के प्यार और समर्थन का प्रतीक हैं। हम भविष्य में भी अपने मेहमानों को और बेहतर अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Leave a Comment