- Kaali Kheti Trailer Receives a Big Thumbs Up from the Audience
- Ali Fazal to Bhumi Satish Pednekkar: Actors Who Impressed Audiences with Gripping Roles in OTT Crime Thrillers in 2026
- Jigardan Gadhvi (Jiggra) brings a quirky ‘Hate Anthem of the Year’ as Damaad takes on Sasur in Ruff and Tuff Kanya’s hilarious title song! *
- Kashika Kapoor Shares BTS Glimpses from Her Upcoming Film ‘Caste’, Gives Fans a Peek into the Making
- Madhurima Tuli Celebrates Bhai Dooj with Her Brother, Shares Beautiful Family Moments
कॉलेज में वापसी के साथ फिर शुरू हुआ धमाल! प्राइम वीडियो ने MX ओरिजिनल सीरीज़ कैम्पस डायरीज़ सीज़न 2 का ट्रेलर जारी किया
~ नए प्यार, पुरानी दुश्मनी और मस्ती की कोई सीमा नहीं! दोस्तों की टोली एक बार फिर नए सेमेस्टर में धमाल मचाने लौट रही है। कैंपस डायरीज सीजन 2 का मुफ्त प्रसारण 18 नवंबर, 2026 से सिर्फ प्राइम वीडियो पर होगा ~
मुंबई, भारत – 13 नवंबर, 2026: भारत की सबसे बड़ी एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स स्ट्रीमिंग सेवा प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी MX ओरिजिनल सीरीज़ कैंपस डायरीज सीजन 2 का ट्रेलर जारी किया। अभिषेक यादव के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ का निर्माण प्रेम मिस्त्री और अभिषेक यादव ने किया है। इसमें हर्ष बेनीवाल, ऋत्विक साहोरे, सलोनी गौर, सृष्टि गांगुली, सलोनी पटेल और अभिनव शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। नया सीज़न दर्शकों को एक बार फिर कॉलेज की दुनिया में ले जाएगा – जहां दोस्ती की परीक्षा होगी और रिश्ते उलझते नजर आएंगे। ‘कॉलेज शोज़ का बाप’ कही जाने वाली इस सीरीज़ का सीजन 2 कई भावनात्मक मोड़, अप्रत्याशित टकराव और कॉलेज लाइफ की मस्ती व पागलपन से भरपूर होगा। कैंपस डायरीज सीजन 2 का निर्माण येलो मॉन्टाज के बैनर तले किया गया है।
पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, कैंपस डायरीज सीजन 2 कॉलेज ड्रामा की दुनिया में अपनी एक खास पहचान बनाने के लिए तैयार है। इस सीरीज़ को दूसरे कैंपस शो से अलग बनाती है युवाओं की आज की चुनौतियों और समस्याओं को सच्चाई के साथ दिखाने की इसकी खासियत। दोस्ती और पहले प्यार से लेकर खुद पर शक करने और बड़े होने के दबाव तक, यह शो युवाओं की ज़िंदगी की एक सच्ची और बेबाक झलक पेश करता है। यह आज के युवाओं के सामने आने वाली असल चुनौतियों को इस तरह पेश करता है कि दर्शक इससे आसानी से जुड़ पाते हैं और पर्दे पर दिखाई जाने वाली कहानियों में उन्हें अपनी ज़िंदगी की झलक मिलती है।
ट्रेलर की शुरुआत दोस्तों के कैंपस में फिर से मिलने से होती है, जहां पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और नए शैक्षणिक सत्र को लेकर उत्साह नजर आता है। लेकिन अब बहुत कुछ बदल चुका है और उनके आपसी रिश्तों के समीकरण भी बदल गए हैं। अभिलाष और सुष्मिता के बीच रिश्तों का नया रूप देखने को मिलता है, वहीं सान्या और राघव एक-दूसरे के करीब आते हैं। दूसरी ओर, सुधीर और प्रियंका के रिश्ते में भी एक नया मोड़ आता है। दिल टूटने, आपसी मतभेदों और अप्रत्याशित घटनाओं के बीच दोस्तों की पहले जैसी आसान और बेफिक्र दोस्ती अब नई चुनौतियों का सामना करती है। कॉलेज फेस्ट की तैयारियों, हंसी-मजाक और बदलते रिश्तों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार भी यह दोस्ती का समूह एक साथ बना रह पाएगा?
प्राइम वीडियो इंडिया में AVOD कंटेंट के डायरेक्टर और हेड, अमोघ दुसाद ने कहा, “हमें अपनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली कॉलेज ड्रामा सीरीज़ में से एक को वापस लाते हुए बेहद खुशी हो रही है। अपनी दिलचस्प कहानी, लोकप्रिय कलाकारों और दमदार किरदारों के ज़रिए यह सीरीज़ दोस्ती, रिश्तों और सपनों को खूबसूरती से दिखाती है, जिनसे दर्शक खुद को जोड़ पाते हैं। हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने की इसकी खासियत ने इसे बेहद पसंदीदा शो बनाया है , और हमें खुशी है कि हम इसे एक बार फिर दर्शकों के बीच लेकर आ रहे हैं।”
सुधीर के रूप में वापसी के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, हर्ष बेनीवाल ने कहा, “ऐसे किरदार और उसकी दुनिया में दोबारा लौटना बेहद रोमांचक है, जिससे दर्शक गहराई से जुड़ाव महसूस करते हैं। कैंपस डायरीज सीजन 2 में सुधीर की ज़िंदगी में इस बार बहुत कुछ नया होने वाला है, खासकर जब वह अपनी ज़िम्मेदारियों, दोस्ती और प्रियंका के लिए अपनी भावनाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। इसमें हंसी-मज़ाक, भावनाओं से जुड़े कई नाज़ुक पल और ढेर सारी उथल-पुथल देखने को मिलेगी, जिसने सुधीर के सफर को और भी दिलचस्प बना दिया। पूरी कास्ट के साथ दोबारा काम करने का अनुभव ऐसा था, मानो हम फिर से कॉलेज लौट आए हों। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस शो को देखने का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें इसे बनाने में आया।”
अभिलाष की भूमिका निभाने वाले ऋत्विक साहोरे ने आगे कहा, “इस सीज़न में अभिलाष का सफर रिश्तों के उलझे हुए पहलुओं और हमारे फैसलों के नतीजों को दिखाता है। उसका किरदार निभाते हुए मुझे उसकी कमियों, कमजोरियों और अपने फैसलों का आसपास के लोगों पर पड़ने वाले असर से निपटने के उसके तरीके को समझना दिलचस्प लगा। नए सीज़न में कई अप्रत्याशित मोड़ हैं और पूरी कास्ट के साथ दोबारा इस दुनिया में लौटकर मुझे अच्छा लगा। हो सकता है कि दर्शक हमेशा किरदारों के फैसलों से सहमत न हों, लेकिन उम्मीद है कि वे उनके सफर से जुड़ाव महसूस करेंगे। मैं दर्शकों को कैंपस डायरीज सीजन 2 की मस्ती और इस नए सीज़न में होने वाली हर चीज़ दिखाने के लिए उत्साहित हूं।”
सान्या की भूमिका निभाने वाली सृष्टि गांगुली ने कहा, “सान्या हमेशा से ही ज़िंदगी को करीब से जानने और अपने सामने आने वाली हर नई चीज़ को आज़माने के लिए उत्सुक रही है। हालांकि, इस सीज़न में उसे नई भावनाओं और रिश्तों से गुजरना पड़ता है, जो उसके सामने अप्रत्याशित चुनौतियां लाते हैं। उसका किरदार निभाते हुए मुझे उसकी शख्सियत के अलग-अलग पहलुओं और उसके अनुभवों का उसके फैसलों पर पड़ने वाले असर को दिखाना सबसे दिलचस्प लगा। यह सीज़न कॉलेज जीवन की मस्ती, बेफिक्री और उथल-पुथल के साथ भावनात्मक पलों और खुद को समझने के सफर का खूबसूरत मेल है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस नए सफर में सान्या और उसके दोस्तों से फिर जुड़ पाएंगे।”
MX ओरिजिनल कैम्पस डायरीज़ सीज़न 2 का मुफ्त प्रसारण 18 नवंबर, 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर के एंड्रॉयड ऐप पर शुरू होगा। MX प्लेयर अब एक नई पहचान के साथ प्राइम वीडियो का MX प्लेयर बन गया है। यह भारत की प्रमुख मुफ्त, प्रीमियम और विज्ञापन-आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जो मोबाइल उपकरणों, कनेक्टेड टीवी, अमेज़न शॉपिंग ऐप, प्राइम वीडियो, फायर टीवी, जियोटीवी और एयरटेल एक्सस्ट्रीम पर उपलब्ध है।


