- Kaali Kheti Trailer Receives a Big Thumbs Up from the Audience
- Ali Fazal to Bhumi Satish Pednekkar: Actors Who Impressed Audiences with Gripping Roles in OTT Crime Thrillers in 2026
- Jigardan Gadhvi (Jiggra) brings a quirky ‘Hate Anthem of the Year’ as Damaad takes on Sasur in Ruff and Tuff Kanya’s hilarious title song! *
- Kashika Kapoor Shares BTS Glimpses from Her Upcoming Film ‘Caste’, Gives Fans a Peek into the Making
- Madhurima Tuli Celebrates Bhai Dooj with Her Brother, Shares Beautiful Family Moments
मैरिको ने अपनी प्रमुख सीएसआर शिक्षा पहल को नया रूप देते हुए निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया
इस नई पहचान के साथ कार्यक्रम के शैक्षिक प्रयासों को एक साझा विश्वास के सूत्र में पिरोया गया है-“मज़बूत फैसलों से बनता है मज़बूत भविष्य”, जो शिक्षा के माध्यम से बेहतर और सशक्त भविष्य के निर्माण की प्रतिबद्धता को और मज़बूती देता है
इंदौर, नवम्बर, 2026: आगामी बाल दिवस के अवसर पर, भारत की अग्रणी एफएमसीजी कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने अपनी प्रमुख शिक्षा-केंद्रित सीएसआर पहल को नई पहचान देने की घोषणा की। इसके तहत निहार शांति पाठशाला फनवाला अब निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के नाम से जानी जाएगी। यह परिवर्तन निहार शांति के बदलते उद्देश्य के अनुरूप है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें ऐसे मज़बूत फैसले लेने के लिए प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है, जिनसे उनके परिवारों को लाभ मिले और बेहतर भविष्य का निर्माण हो।
पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम वंचित समुदायों के बच्चों की बुनियादी शिक्षा और शैक्षणिक परिणामों को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से समाज में सार्थक बदलाव लाना है। विभिन्न पहलों के माध्यम से इस कार्यक्रम ने अब तक 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है और लगभग 12.69 लाख विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाया है। वित्त वर्ष 2025-26 में ही इस पहल से 3,500 से अधिक बच्चों (3-6 वर्ष आयु वर्ग), 260 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और 1,500 से अधिक अभिभावक लाभान्वित हुए हैं।
इस बदलाव पर टिप्पणी करते हुए, मैरिको लिमिटेड के चीफ लीगल ऑफिसर, ग्रुप काउंसिल एवं सचिव, सीएसआर समिति, अमित भसीन ने कहा, “शिक्षा में न केवल किसी बच्चे का भविष्य संवारने, बल्कि परिवारों और समुदायों को भी सशक्त बनाने की शक्ति है। वर्षों से हम गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा के माध्यम से बच्चों के सीखने के परिणामों को बेहतर बनाने और उनके लिए अधिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की परिकल्पना के अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन) पर हमारा विशेष ध्यान है। हम बच्चों में आवश्यक कौशल, आत्मविश्वास और सीखने की मजबूत नींव विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे बदलती दुनिया में आगे बढ़ सकें। नई पहचान के साथ, निहार शांति मज़बूती की पाठशाला केवल मनोरंजक और सहभागितापूर्ण गतिविधियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सार्थक और दीर्घकालिक प्रभाव सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। यह परिवर्तन हमारे इस विश्वास को और मजबूत करता है कि शिक्षा की मजबूत नींव बच्चों परिवारों, समुदायों और व्यापक रूप से समाज के लिए सशक्त भविष्य का निर्माण कर सकती है।”
यह बदलाव इस विश्वास को दर्शाता है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उन सबसे महत्वपूर्ण फैसलों में से एक है, जो कोई व्यक्ति, परिवार या समाज ले सकता है। बच्चों की सीखने की प्रक्रिया और विकास को सहयोग देकर, मज़बूती की पाठशाला का उद्देश्य भारत के सशक्त भविष्य के निर्माण के लिए आवश्यक आत्मविश्वास, क्षमताओं और अवसरों को विकसित करने में मदद करना है। यह बदलाव ब्रांड और उसके सीएसआर मंच को एक साझा विचार के सूत्र में जोड़ता है- ‘मज़बूत फैसलों से बनता है मज़बूत भविष्य’। जहाँ ब्रांड उन महिलाओं का सम्मान करता है जो अपने परिवारों के लिए सशक्त निर्णय लेती हैं, वहीं यह सीएसआर पहल ऐसी शिक्षा बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाकर उनके उज्ज्वल और मजबूत भविष्य की संभावनाओं को सुदृढ़ करती है।
अपनी नई पहचान के साथ, निहार शांति मज़बूती की पाठशाला शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए इस विश्वास को और मजबूत करेगी कि आज लिए गए सशक्त निर्णय ही कल के बेहतर भविष्य की नींव रखते हैं।


