- Get Ready, Indore! Comic Con India brings Cosplay Masterclass to the city
- तैयार हो जाइए, इंदौर! कॉमिक कॉन इंडिया शहर में आयोजित करेगा कॉस्प्ले मास्टरक्लास
- Triptii Dimri Named to TIME100 Next India 2026
- Why Ayushmann Khurrana in Prem Mol Liya's Is the Ultimate Green Forest
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Forces with Boyan Slat, Founder & CEO of The Ocean Cleanup, as It Expands Cleanup Operations Across the City
तैयार हो जाइए, इंदौर! कॉमिक कॉन इंडिया शहर में आयोजित करेगा कॉस्प्ले मास्टरक्लास
इस सेशन में कॉस्ट्यूम बनाने, फोम से किरदारों के कपड़े और प्रॉप्स तैयार करने, बजट तय करने और पसंदीदा किरदारों को असल रूप देने की बारीकियां सीखने को मिलेंगी।
इंदौर: शहर में तेजी से बढ़ रहे कॉस्प्ले कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए कॉमिक कॉन इंडिया शनिवार, 21 नवंबर को चाय 24 कैफे, इंदौर में कॉस्प्ले मास्टरक्लास आयोजित करेगा। इस सेशन में कॉस्प्ले करने की शुरुआत करने वाले युवाओं और इसमें रुचि रखने वालों को एक साथ आने, कुछ नया सीखने और अनुभवी क्रिएटर्स से सीधे बातचीत करने का मौका मिलेगा।
मारुति सुजुकी प्रेजेंट्स इंदौर कॉमिक कॉन, पावर्ड बाय क्रंचीरोल के पहले आयोजन से पहले यह मास्टरक्लास रखी जा रही है। इंदौर कॉमिक कॉन 19 और 20 दिसंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगा। मास्टरक्लास का मकसद फैंस को कॉस्प्ले की कला और उससे जुड़ी बारीकियों से परिचित कराना है। साथ ही, उन्हें अपनी क्रिएटिविटी आजमाने और अपनी जैसी रुचि रखने वाले लोगों से जुड़ने का मौका देना भी है।
इस सेशन में 4 बार इंडियन कॉस्प्ले चैंपियन रह चुके आर्टिस्ट, फिल्ममेकर और कॉस्प्ले जज समीर बुंदेला शामिल होंगे। उनके साथ अलग-अलग तरह के कॉस्प्ले स्टाइल के लिए पहचानी जाने वाली मानस्वी और विग स्टाइलिंग व मेकअप की विशेषज्ञ लाइट भी मौजूद रहेंगी।
डेमो और इंटरैक्टिव एक्टिविटीज के जरिए प्रतिभागियों को पसंदीदा किरदार चुनने और उनका लुक तैयार करने, कॉस्ट्यूम बनाने, सही मटेरियल चुनने, विग स्टाइलिंग, मेकअप और प्रेजेंटेशन की बारीकियां समझने का मौका मिलेगा। मास्टरक्लास में बजट के हिसाब से कॉस्प्ले शुरू करने के आसान तरीके भी बताए जाएंगे, ताकि नए लोग कम खर्च में अपने पसंदीदा किरदारों को असल रूप दे सकें।
इंदौर कॉस्प्ले मास्टरक्लास
दिनांक: 21 नवंबर 2026 (शनिवार)
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
स्थान: चाय 24 कैफे, प्लॉट नंबर 4, भोलाराम, सर्वानंद नगर, इंदौर।


