- Fringes to Embellishments: Shilpa Shetty Dishes Out Cues to Slay this Wedding Season
- मैसी फ़र्ग्यूसन की माइक्रो-ड्रामा सीरीज 'मिट्टी के मतवाले' ने भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में बनाई नई राह
- Massey Ferguson’s Micro-Drama Series Mitti Ke Matwale Breaks New Ground in the Indian Tractor Industry
- From Understanding Dimple to Supporting Her Dreams: Why Rohit Saraf’s Character ‘Rishi’ from Mismatched Remains a Fan Favourite
- Aaryaan Saxena Misses First Diwali With Family as He Prepares for Mangalmay Salasar’s November Shoot
गुरु नानक जयंती का लंबा वीकेंड: धार्मिक यात्रा हो या पहाड़ों की सैर, ये जगहें हैं अच्छे विकल्प
गुरु नानक जयंती यानी गुरपुरब इस बार मंगलवार को मनाई जाएगी। यह सिख धर्म के संस्थापक और पहले सिख गुरु, गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती होगी। इस बार यह मौका लंबे वीकेंड के साथ पड़ रहा है, इसलिए छोटा-सा ब्रेक लेने का यह बढ़िया समय है। आप आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हों, पहाड़ों में कुछ दिन बिताना चाहते हों या देश की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखना, आपके लिए कई अच्छी जगहें हैं।
छोटी छुट्टी के लिए लंबी-चौड़ी प्लानिंग, महंगी फ्लाइट या ठूंस-ठूंसकर भरे शेड्यूल की जरूरत नहीं होती। कई बार बस एक ऐसी जगह चाहिए जहां आसानी से पहुंचा जा सके, और कुछ दिन रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर बिताने का मौका।
अगर आप आखिरी समय पर प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस एक सुविधाजनक विकल्प हो सकती है, जिसमें सफर आरामदायक और किफायती रहता है, और यह पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर है। न्यूगो भारत का प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस ब्रांड है, जो सुरक्षा और आराम पर खास ध्यान देकर यात्रा को आसान बनाता है। इसमें आप बेफिक्र होकर बैठिए और तरोताजा होकर मंजिल तक पहुंचिए।
- आध्यात्मिक और विरासत की सैर: भोपाल से उज्जैन
जो लोग एक ही सफर में इतिहास, अध्यात्म और स्थानीय जीवन का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए भोपाल से उज्जैन जाना अच्छा रहेगा। बस से यह सफर करीब 3 से 4 घंटे का है, इसलिए छोटी छुट्टी में आसानी से हो जाता है।
उज्जैन देश के सबसे अहम तीर्थस्थलों में गिना जाता है और यहां पवित्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है। यह शहर सदियों पुरानी परंपराओं, ऐतिहासिक मंदिरों और अपने आध्यात्मिक माहौल के लिए भी जाना जाता है। पवित्र स्थलों के दर्शन हों या शिप्रा किनारे सुकून भरी शाम, यहां करने को बहुत कुछ है।
उज्जैन में क्या करें
• शहर के पवित्र मंदिरों के दर्शन: शुरुआत महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग से करें, जो भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इसके बाद ऊंचे दीप स्तंभों के लिए मशहूर हरसिद्धि मंदिर और शहर के अहम धार्मिक स्थल काल भैरव मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।
• राम घाट का सुकून: शिप्रा नदी के किनारे बना राम घाट उज्जैन के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक स्थलों में से एक है। शाम को यहां आकर आरती देखें, जब पूरा घाट दीयों की रोशनी, प्रार्थनाओं और पूजा-पाठ से भर उठता है।
• स्थानीय बाजार और जायके: शहर के बाजारों में पारंपरिक हस्तशिल्प, धार्मिक सामान और स्थानीय उत्पाद देखें। पोहा-जलेबी, साबूदाना खिचड़ी और मालपुआ जैसे यहां के मशहूर व्यंजन चखना न भूलें।
यादगार अनुभव: राम घाट पर शाम की पूजा-आरती देखें और शहर के अनोखे आध्यात्मिक माहौल को महसूस करें। - पहाड़ और एडवेंचर: दिल्ली से देहरादून
कभी-कभी शहर की जिंदगी से थोड़ा बदलाव जरूरी हो जाता है। भीड़-भाड़ वाली सड़कों को छोड़कर पहाड़ों की ताजा हवा, हरियाली और आउटडोर एडवेंचर चाहने वालों के लिए दिल्ली से देहरादून का सफर लंबे वीकेंड के लिए बिल्कुल सही है।
हिमालय की तलहटी में बसा देहरादून कुदरती नजारों, औपनिवेशिक दौर की इमारतों और सुकून भरे कैफे कल्चर का मेल है। मसूरी के पास होने की वजह से यह आसपास की पहाड़ियों में घूमने के लिए भी अच्छा पड़ाव है।
देहरादून में क्या करें
• कुदरत और इमारतें: फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट देखने जाएं, जो अपनी शानदार औपनिवेशिक इमारत और हरे-भरे विशाल कैंपस के लिए मशहूर है। थोड़े एडवेंचर के लिए रॉबर्स केव का रुख करें, जहां चट्टानों के बीच से होकर पानी की धारा बहती है।
• मसूरी की एक दिन की सैर: खूबसूरत रास्तों से होते हुए इस हिल स्टेशन तक जाएं और गन हिल से चारों तरफ के नजारे देखें। माल रोड घूमें, मशहूर केम्पटी फॉल्स देखें या बस पहाड़ों की खूबसूरती निहारते हुए वक्त बिताएं।
• कैफे कल्चर का मजा: राजपुर रोड के कैफे और बेकरी में एक दोपहर बिताएं। यहां ताजा बेक की हुई चीजें और कॉफी मिलती हैं, साथ ही बन टिक्की और मोमोज जैसे लोकल जायके भी। खाने के शौकीनों के लिए देहरादून में बहुत कुछ है।
यादगार अनुभव: पहाड़ों की ठंडी हवा के साथ सुबह की शुरुआत करें, दिन मसूरी घूमने में बिताएं और शाम को पहाड़ियों के नजारे के साथ एक कप कॉफी का मजा लें। - शाही और सांस्कृतिक सफर: जयपुर से जोधपुर
इतिहास, वास्तुकला, रंग-बिरंगे बाजार और क्षेत्रीय खान-पान पसंद करने वालों के लिए जयपुर से जोधपुर का सफर बढ़िया रहेगा। न्यूगो बस पकड़ें और ब्लू सिटी की ओर निकल पड़ें, जहां राजस्थान की शाही विरासत, रौनक भरे मोहल्लों और जायकों की परंपरा की झलक मिलती है।
जोधपुर में शानदार किले हैं, ऐतिहासिक महल हैं और नीले रंग में रंगे घरों वाली तंग गलियां हैं। यहां के चहल-पहल भरे बाजार और अलग तरह का खान-पान इस अनुभव को और खास बनाते हैं, इसलिए संस्कृति को करीब से जानने के लिए यह बेहतरीन जगह है।
जोधपुर में क्या करें
• शहर की शाही विरासत: मेहरानगढ़ किला देखें, जो अपनी भव्य वास्तुकला, दिलचस्प म्यूजियम और शहर के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। बारीक नक्काशी वाला संगमरमर का सुंदर स्मारक जसवंत थड़ा भी देखने लायक है।
• नीली गलियों की सैर: पुराने शहर की नीले रंग में रंगी तंग गलियों में घूमें और यहां के पारंपरिक मोहल्लों को करीब से देखें। घंटाघर और सरदार मार्केट जाकर राजस्थानी हस्तशिल्प, कपड़े, मसाले और यादगार चीजें देखें-खरीदें।
• जोधपुर के जायके: मिर्ची बड़ा, प्याज कचौरी और मावा कचौरी जैसे स्थानीय व्यंजन चखें। राजस्थान के खान-पान का स्वाद लेना हो तो पारंपरिक राजस्थानी थाली जरूर आजमाएं।
• सूर्यास्त के साथ दिन का अंत: मेहरानगढ़ किले के नजारे वाले किसी रूफटॉप कैफे या व्यू पॉइंट पर बैठें और इस भव्य स्मारक के पीछे डूबते सूरज को देखें, जब दूर तक शहर के नीले घर फैले नजर आते हैं।
यादगार अनुभव: जोधपुर की नीली गलियों में घूमें, कोई पारंपरिक राजस्थानी चीज खरीदें और मेहरानगढ़ किले के सामने सूर्यास्त का मजा लें। - लंबे वीकेंड के बाद
- कई बार कुछ दिनों का ब्रेक ही मन को तरोताजा कर सकता है और आप नई सोच के साथ लौटते हैं। आध्यात्मिक विरासत के लिए उज्जैन हो, पहाड़ों के लिए देहरादून या शाही इमारतों और स्थानीय संस्कृति के लिए जोधपुर, हर जगह छुट्टियां बिताने का अपना अलग अंदाज है।
- बस चीजों को आसान रखें। एक जगह चुनें, घूमने-फिरने के लिए थोड़ी गुंजाइश रखें और अपनी रफ्तार से सफर करने की आजादी का आनंद लें। लंबे वीकेंड का पूरा फायदा उठाएं और इस बार किसी नई जगह की ओर निकल पड़ें।
- आरामदायक और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर इंटरसिटी सफर के लिए न्यूगो ऐप या www.nuego.in पर टिकट बुक करें। पहली बुकिंग पर FIRST कोड लगाकर 20% की छूट पाएं।


