- BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जलवा, भारतीय फिल्मों ने भी जमाई धाक!
- Ektaa R Kapoor, Amar Butala and Sajid Khan join forces for Hero Ki Horrorine; film to arrive in cinemas on February 5, 2027!
- गोदरेज प्रॉपर्टीज इंदौर में 31 एकड़ जमीन पर विकसित करेगी आवासीय प्लॉट
- Godrej Properties adds ~31-acre land parcel in Indore for plotted development
- Akshay Kumar reveals his four-S philosophy at 18th International Kudo Tournament
गोदरेज प्रॉपर्टीज इंदौर में 31 एकड़ जमीन पर विकसित करेगी आवासीय प्लॉट
इंदौर: देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड (GPL) (बीएसई स्क्रिप आईडी: GODREJPROP) ने इंदौर में करीब 31 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी इस जमीन पर आवासीय प्लॉट विकसित करेगी। इंदौर-उज्जैन रोड पर स्थित इस जमीन पर करीब 7 लाख वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्रफल विकसित किए जाने की योजना है।
इस सौदे से इंदौर में गोदरेज प्रॉपर्टीज की मौजूदगी और मजबूत होगी। कंपनी की शहर में पहले से ही दो आवासीय प्लॉट परियोजनाएं- गोदरेज ग्रीनव्यू एस्टेट और वर्डानिया एस्टेट हैं। इन दोनों परियोजनाओं को ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इनका निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
इंदौर-उज्जैन रोड शहर के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों में शामिल है। यहां से इंदौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, उज्जैन और प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस क्षेत्र में अच्छे स्कूल और अस्पताल भी मौजूद हैं। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की योजना, कॉरपोरेट और आईटी क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों तथा बुनियादी ढांचे के विकास से इंदौर के आवासीय बाजार को मजबूती मिली है। इस बीच, आवासीय प्लॉट की मांग भी लगातार बढ़ रही है। इसकी प्रमुख वजह खरीदारों की अधिक जगह और अपनी पसंद के मुताबिक घर बनाने की बढ़ती चाहत है।
गोदरेज प्रॉपर्टीज के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गौरव पांडे ने कहा, “इंदौर देश के सबसे संभावनाशील रियल एस्टेट बाजारों में से एक है और यहां लंबी अवधि में विकास की काफी संभावनाएं हैं। इंदौर-उज्जैन रोड पर स्थित यह जमीन हमें बेहतर नियोजन के साथ एक आवासीय परियोजना विकसित करने और अपनी मौजूदा परियोजनाओं की सफलता को आगे बढ़ाने का अवसर देती है। शहर में यह हमारी तीसरी परियोजना है। यह तेजी से विकसित हो रहे बाजारों में ग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य सृजित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे बाजारों में बेहतर नियोजन के साथ विकसित और प्रतिष्ठित ब्रांड की आवासीय प्लॉट परियोजनाओं की मांग लगातार बढ़ रही है।”
प्रस्तावित परियोजना में अलग-अलग आकार के आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, यहां सुनियोजित बुनियादी सुविधाएं, मनोरंजन के लिए स्थान और प्रीमियम सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।


