- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
फैशन की उस्ताद नेहा महाजन ने ‘दिव्य दृष्टि’ में अपने पति अद्विविक का लुक किया डिजाइन
स्टारप्लस का शो ‘दिव्य दृष्टि’ दो बहनों की एक मनमोहक कहानी है, जिनके पास भविष्य देखने और उसे बदलने की सुपरपावर्स हैं। रक्षित और दिव्या की शादी की शहनाईयों के साथ अब इसमें एक दिलचस्प मोड़ आने वाला है, ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बेहद प्रतिभाशाली और हैंडसम अद्विविक महाजन को इस शो में रक्षित की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है।
अद्विविक के मामले में उनकी रियल लाइफ पत्नी नेहा जो खुद भी एक फैशनिस्टा स्टाइलिस्ट हैं, रक्षित के रील लाइफ शादी में सही लुक देने के लिये सबसे उपयुक्त पसंद हैं। अद्विविक कहते हैं, ‘‘नेहा मेरी सबसे पसंदीदा स्टाइलिस्ट हैं, जोकि फैशन को लेकर मुझे हमेशा ही सही सलाह देती हैं। यही वजह है कि मुझे ऐसा लगता है कि शादी के दिन परफेक्ट लुक देने के लिये नेहा सबसे उपयुक्त होंगी जोकि मुझे सही लुक देने में मेरी मदद कर सकती हैं। पूरी टीम और मैं अपने मेकओवर के लिये उन्हें शामिल करने के लिये बेहद उत्सुक हैं।’’
हम सभी अद्विविक को देखने के लिये वाकई बेहद उत्सुक हैं, क्योंकि दिव्या को मिलने वाले सबसे हैंडसम दूल्हे का लुक कोई और नहीं बल्कि नेहा महाजन डिजाइन करने वाली हैं।


