- एमबीबीएस की बढ़ती कटऑफ से घबराएं नहीं, आयुष में भी करियर के बेहतरीन अवसर : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- मथुरा-वृंदावन में पारिस्थितिक बहाली और जैव विविधता संवर्द्धन के लिए हार्टफुलनेस संस्थान और यूपी ब्रज तीर्थ विकास परिषद (UPBTVP) का सहयोग
- Aamir Khan, Anushka Sharma to Saqib Saleem: Actor-Producers Who Took Self-Authored Creative Risks
- Mrunal Thakur to Raashii Khanna: Actresses Who Drip in Gold
- लॉक अप सीज़न 2 में होस्टिंग से अर्जुन कपूर ने जीता दर्शकों का दिल, एक फैन ने लिखा, "सबसे अच्छे होस्ट वही होते हैं जो बातचीत का हिस्सा लगते हैं, उसे कंट्रोल करने की कोशिश नहीं करते।"
टाइगर श्रॉफ ‘नच बलिये’ में होंगे स्पेशल जज?
स्टारप्लस पर बहुप्रतीक्षित रियलिटी शोज़ में से एक ‘नच बलिये’ इस चैनल पर सबसे बेहतरीन सेलिब्रिटी कपल्स के साथ अपनी वापसी करने वाला है। इन जोडि़यों की लव केमेस्ट्री और शानदार डांस परफॉर्मेंस पर दर्शक अपने पैर थिरकाते नज़र आयेंगे।
दिलों की धड़कन बढ़ाने वाली परफॉर्मेंस के साथ, इसमें कुछ सरप्राइज भी होगा, जोकि दर्शकों को टेलीविजन स्क्रीन से नज़रें नहीं हटाने देगा।
अपने कमाल के डांस मूव्स और आकर्षक लुक्स के लिये मशहूर टाइगर श्रॉफ इस शो में स्पेशल जज के तौर पर होंगे। सूत्रों का कहना है कि उनसे इस शो के जज पैनल में शामिल होने के लिये बात की गयी है और शायद वह इस पर विचार भी कर रहे हैं।
यदि ‘हीरोपंती’ का यह सितारा ‘नच बलिये’ में शामिल होगा तो भला कौन ऐसा होगा जो उनके साथ झूमेगा नहीं! इतना ही नहीं इस शो की प्यारी जोडि़यां उनके साथ डांस करने के लिये वाकई बेहद उत्साहित हैं और डांसिंग के हुनर को निखारने के लिये भी।
तो फिर अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिये और सबसे हॉट तथा अपनी पसंदीदा जोड़ी के साथ सबसे मनोरंजक डांस रियलिटी शो देखने के लिये तैयार हो जाइये। एक ऐसा पैनल होगा जिसमें डांस के उस्ताद शामिल होंगे।


