- Drishyam is all set to be global with Korean, Spanish and English versions in the works confirms Abhishek Pathak
- Priyanka Chopra Jonas to Aditi Rao Hydari: Bollywood Heaps Praise on Karan Kapadia’s Directorial ‘Hunkkaar - The Roar’ Trailer by Applause Entertainment and Birla Studios
- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री
- ईवी बसें बदल देंगी पूरे एमपी का ट्रांसपोर्ट सिस्टम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सम्युक्ता ने बताया इस साल कैसे मनाएंगी अपना बर्थडे, ‘आई वॉन्ट टू कीप इट सिंपल एंड क्लोज़ टू मायसेल्फ’
फिल्म सुपर 30 के लिए ऋतिक रोशन ने खास परफ्यूम का इस्तेमाल किया।
बॉलीवुड के मैचो मैन ऋतिक रोशन निजी जिंदगी में परफ़्यूम के बेहद शौकीन इंसान है। एक बात जो बेहद कम लोग जानते है कि ऋतिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ़्यूम का चयन करते है। ऋतिक ने अब तक जितने भी फिल्मे की है उनके हर एक किरदार के लिए उन्होंने एक अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।
ऋतिक हर फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से परफ़्यूम का इस्तेमाल करते है और ये ही वजह है कि अभिनेता के पास परफ़्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है।
अभिनेता हाल फ़िलहाल अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30” के लिए सुर्खियों में छाए हुए है। फ़िल्म में ऋतिक अनदेखे अवतार में नज़र आएंगे और अपने इस अनोखे किरदार के लिए उत्साहित अभिनेता ने बीरेडो नामक परफ़्यूम का इस्तेमाल किया है।
ऋतिक अपनी आगामी फिल्म “सुपर 30” में एक ओर दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। फ़िल्म से रिलीज हुए उनके लुक ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।
सुपर 30 में ऋतिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।
सहायक कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ सुपर 30 में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
ऋतिक रोशन अभिनीत यह फ़िल्म 26 जुलाई, 2019 के दिन नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


