- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
मुंबई का रेस्टोरेंट मिर्ची एंड माइम अब इंदौर में
इंदौर. स्क्वेयरमील फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित मिर्ची एंड माइम ने मुंबई में अपनी शानदार सफलता के बाद, इंदौर के लोगों को अपने क्लासिकल फूड्स का मॉर्डन अनूठा अहसास देने के लिए तैयार है। अपनी मुंबई ब्रांच के लिए अनगिनत पुरस्कार जीतने के बाद, वे अब इंदौर के साउथ तुकोगंज में लॉन्च करने के साथ इंदौर में पाककला के इस नए अनुभव को लाने के लिए तैयार हैं।
यह रेस्टोरेंट आरामदायक और सुखद अहसास वाले माहौल में सर्वश्रेष्ठ आधुनिक-भारतीय भोजन प्रदान करने में माहिर है। मूक-बधिर (एसएचआई) स्टांफ को साथ लेकर, रेस्टोरेंट ने मूक-बधिर लोगों के बारे में आम धारणा को बदल दिया है और उनको समाज का सक्रिय हिस्सा बनाकर एक हलचल पैदा कर दी है।
इंदौर खाने-पीने के शौकीनों का शहर है, जहां शहर का हर नुक्कड़ और कोना अपने खास भोजन के लिए जाना जाता है। शहर की इस भावना की कद्र करते हुए, मिर्ची एंड माइम के मेनू में आधुनिकता और सौम्यता की झलक के साथ देश के विभिन्न शहरों के प्रामाणिक पारंपरिक फ्लैवर्स भी उपलब्ध हैं।
वेज और नॉन-वेज दोनों को पसंद करने वालो के लिए मेनू में विकल्प मौजूद हैं, जिसमें स्वाद से भरे तंदूर और करी जैसे भूत झोलकिया ब्रोकली, नेहरू पैलेस पनीर मेथी मखनी, अमृतसरी फिश टिक्का, बंगाली चनार दाल, थ्री बीन मेथी मलाई खिचड़ी और मद्रास मटन करी शामिल हैं। वे भोजन को समृद्ध बनाने के लिए मनभावन डेसर्ट भी पेश करते हैं, जैसे श्रीलंका जैगरी पुडिंग, फ्रेश एप्पल क्रंबल, कोकोनट बेकवेल टार्ट और ट्रायो ऑफ हलवा टार्टलेट्स।
मिर्ची एंड माइम के मेनू में जायके और आधुनिकता का अनूठा संगम है। अगर कई तरह के विकल्पों को देखकर आप परेशान हो जाते हैं, तो यह रेस्टोरेंट एक फिक्स्ड 4-कोर्स वाला मेनू भी प्रदान करता है जिसमें रेस्टोरेंट के क्यूरेटेड मेनू का सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध है।

लॉन्चिंग के अवसर पर, श्री शिशिर गोर्ले, फाउंडर व श्री राजा शेखर रेड्डी, स्क्वेयरमील फूड्स ने कहा कि “इंदौर शहर भोजन को लेकर बेहतरीन समझ रखने वाले लोगों से भरा हुआ है। वे अपने भोजन का आनंद लेते हैं और अच्छे भोजन से प्राप्त अनुभव से काफी प्रसन्न होते हैं। हम इन विकसित और बेहतरीन ग्राहकों तक पहुंचने के लिए मुंबई में प्रचलित उत्तम किस्म के भोजन के अनुभव को इंदौर लाना चाहते थे।
हम वास्तव में एक ऐसी जगह बनाने में विश्वास करते हैं जहां ग्राहक वास्तव में आनंद ले सकें और एक अद्वितीय अनुभव प्राप्त कर सकें। हम अपने ग्राहकों को भोजन और माहौल का समृद्ध अनुभव देते हैं और जब वे जाते हैं तो उनमें फिर से हमारे पास आने की भावना रहती है।”
मिर्ची एंड माइम की सोच है कि मूक-बधिर लोगों को स्टाफ में शामिल किया जाये, और उनको समुदाय का एक सक्रिय हिस्सा बनाते हुए और उन्हें रोजगार का विकल्प देते हुए एक मंच प्रदान किया जाये। मेनू में भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) भी दी गई है जिसके माध्यम से आप कर्मचारियों के साथ संवाद कर सकते हैं।
आधिकारिक भारतीय सांकेतिक भाषा (आईएसएल) के बाद, मिर्ची एंड माइम रिवर्स इंक्लूजन की अपनी नीति पर खरा उतरने में सफल रही है, जिसका अर्थ है कि व्यक्तियों को मूक-बधिरों (एसएचआई) के प्रभुत्व वाले वातावरण में शामिल करना। रेस्टोरेंट केवल भोजन के बारे में नहीं है, बल्कि ग्राहकों को अनूठा अनुभव देने के बारे में भी है, ताकि वे महसूस कर सकें कि वे दुनिया में बदलाव ला रहे हैं।


