- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद का मिलन समारोह
इंदौर. रविवार को सपना संगीता स्थित निजी सभागृह में दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद का मिलन समारोह आयोजित किया गया.
इस मिलन समारोह के दौरान महावीर जयंती स्वर्ण रथ यात्रा के सभी संयोजक गणो, सहयोगियों, सारथी, निर्णायक गणों व सर्वश्रेष्ठ झांकियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राजकुमार पाटोदी ने समस्त प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों,कर्मचारियों, मीडियाकर्मी, यातायात कर्मियों, सामाजिक संगठनों व मंदिरों के समस्त पदाधिकारीयों, श्वेतांबर समाज, वैश्य समाज भाई इंदौर के समस्त आमजन का शुक्रिया अदा किया और उनका आभार माना.
समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया की इस अवसर पर सामाजिक संसद के संरक्षक प्रदीप सिंह कासलीवाल,एम के जैन, राजेश लॉरेल,सुशील पंड्या, राजेंद्र सोनी, गोटूलाल जैन, दिलीप पाटनी, राजीव जैन विधायक प्रतिनिधि, विमल चौधरी जयसेन जैन, डॉ जैनेन्द्र जैन, विपुल बाँझल के साथ समाज के कई गणमान्य महिला व पुरुष मौजूद थे.


