- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
संजय गगनानी की किचन डायरीज़
जहां कुछ लोग कॉफी के शौकीन होते हैं, वहीं कुछ लोगों को अपने दिन की शुरुआत करने के लिए चाय के एक बढ़िया कप की जरूरत होती है। ऐसे ही एक चाय के शौकीन हैं कुंडली भाग्य के सबके चहेते ‘विलेनीरो‘ – एक्टर संजय गगनानी, जो इस शो में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभा रहे हैं।
संजय को अलग-अलग तरह की चाय का स्वाद आज़माना अच्छा लगता है और वो अपनी पसंदीदा चाय बनाने के लिए किचन में जाने से भी परहेज नहीं करते। हाल ही में शाम के स्नैक ब्रेक के दौरान ‘कुंडली भाग्य‘ के कलाकारों को एक सरप्राइज मिला, जहां संजय ने सभी को अपनी स्टाइल की चाय पिलाई – बिल्कुल गर्म और कड़क!
संजय बताते हैं, ‘‘मुझे अपने दिन की शुरुआत करने के लिए एक बढ़िया कप चाय की जरूरत होती है। मुझे कुछ चाय मसाला, इलायची और अदरक वाली कड़क चाय पसंद है। सेट पर मौजूद लोग भी चाय के प्रति मेरे लगाव के बारे में अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए मैंने फैसला किया कि मैं अपने को-एक्टर्स और यूनिट के कुछ लोगों के लिए चाय बनाकर उन्हें सरप्राइज दूं।
उन्हें यह चाय पीकर बहुत मजा आया और वो मेरे इस प्रयास से वाकई बहुत खुश थे। अब मैं जल्द ही उनके लिए कुछ और दिलचस्प चीजें बनाने के बारे में सोच रहा हूं।‘‘


