- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
टाटा स्काय क्लासिक सिनेमा पर एक साक्षात्कार के दौरान श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए बोनी कपूर हुए भावुक
दर्शकों को बॉलीवुड के सुनहरे दौर के साथ जोड़ते हुए फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने हाल ही में टाटा स्काय क्लासिक सिनेमा पर अपने टॉक शो ‘और एक कहानी’ के दौरान बॉलीवुड के जाने-माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर का साक्षात्कार लिया।
प्रोड्यूसर जिन्होंने अपनी पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी की अचानक मृत्यु के बाद से कभी भी अपने भावों को व्यक्त नहीं किया, लेकिन शेमारो एंटरटेनमेन्ट लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस्ड इस शो में वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वह अब तक जीवन के इस नुकसान की भरपाई करने के लिए जूझ रहे हैं, साथ ही भावनात्मक संघर्ष के दौर से भी गुज़र रहे हैं।
जब कोमल ने पूछा कि क्या ऐसा कोई पल है जब वे श्रीदेवी को याद न करते हों, तो वे भावुक हो गए। अपने आंसु छुपाते हुए बोनी कपूर ने कहा, ‘‘श्रीदेवी को भुला पाना नामुमकिन है, वह मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा थी, उसने मेरा साथ दिया जब मैं आर्थिक परेशानी के दौर से गुज़र रहा था। एक मां के रूप में जाह्नवी और खुषी की देखभाल के साथ-साथ उन्होंने अर्जुन और अंशुला को भी अच्छी तरह संभाला। मैं उसे कभी भुला नहीं सकता।
वह अपने आप में फिल्मों का इन्स्टीट्यूषन थी। वह जानती थी कि फिल्म में कब और क्या समस्या हो सकती है। काष वह मेरे बच्चों को मार्गदर्षन देने के लिए आज हमारे साथ होती, लेकिन उसने मुझे और मेरे बच्चे को जीवन भर के लिए काफी कुछ दिया है।’’
बोनी कपूर ने प्रोड्यूसर के रूप में अपने अनुभवों को भी साझा किया और बताया कि पिछले सालों के दौरान चीज़ें किस तरह बदली हैं। नाहटा ने कपूर से पूछा कि वे स्लिम-ट्रिम थे, लेकिन फिर भी उन्होंने एक्टिंग में हाथ क्यों नहीं आज़माया, उस सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि ‘‘मैं आज भी टॉल और ट्रिम हूँं।’’
शेमारो के साथ पार्टनरशिप में टाटा स्काय क्लासिक पर ‘कोमल नाहटा और एक कहानी’ का प्रोड्यूसर बोनी कपूर के साथ यह खास एपिसोड रविवार 26 मई 2019 को दोपहर 1 बजे रु318 पर प्रसारित होगा।


