- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
#SaahoSurprise, प्रभास अपने प्रशंसकों को देंगे एक खास सरप्राइज!
पैन इंडिया सेंसेशन प्रभास वैसे तो इन दिनों अपनी बिग बजट और हाई ओकटाइन एक्शन फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है लेकिन उनके पास अपने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज है जिसे देख प्रशंसकों की खुशी यक़ीनन सातवें आसमान पर होगी!
हाल ही में, प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा गया है कि कल वह अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम के जरिये एक खास सरप्राइज देंगे। प्रभास ने यह खबर साझा करते हुए लिखा,” Hello darlings… A surprise coming your way, tomorrow. Stay tuned… #SaahoSurprise”
नए पोस्ट ने प्रशंसकों के बीच अभी से उत्सुकता पैदा कर दी है जो इस सरप्राइज को देखने के लिए बेताब है। प्रभास के इस पोस्ट के बाद, कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों द्वारा अनुमानों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहाँ प्रशंसक यह सोच रहे है कि कल शेड्स ऑफ साहो का नया वीडियो रिलीज हो रहा है या फिर फ़िल्म का नया पोस्टर।
इससे पहले, शेड्स ऑफ साहो की श्रृंखला को काफ़ी सरहाया गया था और साथ ही वीडियो में दिखाए गए भारीभरकम स्टंट ने फ़िल्म के प्रति अधिक जिज्ञासु कर दिया था। शेड्स ऑफ साहो का पहला वीडियो मेकर्स द्वारा प्रभास के जन्मदिन पर जारी किया था।
साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अभिनीत “साहो” बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे हिंदी, तमिल और तेलुगु इन तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।
इस फिल्म को देश के आस-पास और बाहरी स्थानों पर फिल्माया जा रहा है। बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।
गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ और भूषण कुमार और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत “साहो” सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है।


