- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
देश के 418 शहरों में होगी एलन टैलेंटेक्स 2020
प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेंगे 1.25 करोड़ रुपए के पुरस्कार
देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा टैलेंटेक्स 2020 के आयोजन की घोषणा हो चुकी है। जवाहर नगर स्थित एलन के समुन्नत कैम्पस स्थित समरस सभागार में पार्श्व गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी, राजेश माहेश्वरी, नवीन माहेश्वरी एवं बृजेश माहेश्वरी ने टैलेटेक्स 2020 के पोस्टर व ब्रोशन का विमोचन किया।
निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि टैलेंटेक्स 2020 की परीक्षा देश के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे लाने के लिए बड़ा मंच है, कक्षा 5 से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए होने वाली यह परीक्षा इस वर्ष तीन तिथियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए पूरे देश को सात जोन में विभाजित किया गया है।
पहली परीक्षा 29 सितम्बर 2019 को मुम्बई, नवी मुम्बई, ठाणे एवं श्रीनगर के विद्यार्थियों के लिए होगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितम्बर 2019 है। दूसरी परीक्षा 13 अक्टूबर 2019 को होगी। जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है। तीसरी परीक्षा 20 अक्टूबर 2019 को होगी, जिसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2019 है।
विद्यार्थी ूू www.tallentex.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके साथ ही चुनिंदा स्कूल्स व एलन सेंटर्स पर ऑफलाइन आवेदन भी किए जा सकते हैं।
निदेशक माहेश्वरी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा के लिए देश के 29 राज्यों के 418 शहरों में 575 टेस्ट सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा में बहुविकल्पी प्रश्न होते हैं। जिसमें फिजिक्स, कैमेस्ट्री, मैथ्स, बॉयोलॉजी एवं लॉजिकल मेंटल एबिलिटी के प्रश्न पूछे जाते हैं।
टेस्ट की अवधि दो घंटे होगी एवं माध्यम अंग्रेजी रहेगा। पेपर एनसीईआरटी के सिलेबस पर आधारित होता है। परीक्षा के आधार पर श्रेष्ठ रहने वाले विद्यार्थियों को 1.25 करोड़ रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को 2020-21 के अकादमिक सत्र के लिए 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप दी जाएगी। टैलेंटेक्स 2019 में 1 लाख 61 हजार 906 विद्यार्थियों ने भाग लिया था


