- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
महज़ 30 दिनों में आयुष्मान खुराना ने पूरी की “आर्टिकल 15” की शूटिंग!
आयुष्मान खुराना अपने अब तक के फ़िल्मी सफ़र में समीक्षकों और दर्शकों को फिल्मों के अपने चयन और शानदार परफॉर्मेंस के साथ समान रूप से प्रभावित करते आये हैं और अब जल्द ही रिलीज होने वाली फ़िल्म “आर्टिकल 15” की शूटिंग अभिनेता ने महज़ 30 दिनों में पूरी कर ली थी। इतना ही नहीं, निर्देशक अनुभव सिन्हा के नेतृत्व वाली टीम ने शूटिंग शेड्यूल के दौरान ज़्यादा ब्रेक भी नहीं लिए थे।
अनुभव सिन्हा की आखिरी रिलीज़ ‘मुल्क’ देखने के बाद आयुष्मान उनके साथ काम करने के लिए इच्छुक थे और “आर्टिकल 15” का नरेशन सुनने के बाद अभिनेता हक्केबक्के रह गए थे।
आयुष्मान ने बिना देरी करते हुए, तुरंत इस फिल्म में पुलिस की भूमिका निभाने के लिए सहमति जताई, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है जिसने राष्ट्रीय सुर्खियां बटोरीं थी।
ज़ी स्टूडियो द्वारा समर्थित इस फ़िल्म की शूटिंग चूंकि लखनऊ में हो रही थी, इसिलए अपने किरदार को अधिक गहराई से समझने के लिए अभिनेता तय शेड्यूल से पहले ही उत्तर प्रदेश की राजधानी पहुंच गए थे।
यह देखते हुए कि कहानी वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है और निर्देशक अनुभव सिन्हा इसे यथासंभव ऑथेंटिक रखने के लिए उत्सुक थे और ये ही वजह है कि फिल्म को वास्तविक स्थानों पर शूट किया गया है।
फ़िल्म की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान ने भी लगभग एक महीने में ही अपना पोर्शन पूरा कर लिया था।
फिल्म ‘आर्टिकल 15’ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी।
फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे।
‘आर्टिकल 15’ अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित है और 27 जून को रिलीज के लिए तैयार है।


