- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
माहेश्वरी समाज अपने साथ सभी के लिए सोचता है : श्रीमती महाजन
पश्चिमी क्षेत्र में बनवारीलाल जाजू सभागृह लोकार्पण संपन्न
इंदौर। माहेश्वरी समाज दूसरे समाज से इसलिए अग्रणी है कि वह अपने समाज बंधुओं के साथ-साथ शहर के अन्य समाज के लिए भी सकारात्मक सोच रखता है। आज सभागृह के लोकार्पण के साथ ही शहर के पश्चिमी क्षेत्र को छोटे कार्यक्रमों के लिए पूर्वी क्षेत्र की तरफ देखना नहीं पड़ेगा। यह सभागृह सभी समाज के लिए काम आएगा।
यह बात पूर्व लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन यह आज छत्रीबाग स्थित आर के डागा माहेश्वरी एकेडमी परिसर में नवनिर्मित बनवारीलाल जाजू सभागृह के लोकार्पण के अवसर पर कही। आपने कहा कि पांच शैक्षणिक संस्थाएं संचालित करने के साथ-साथ माहेश्वरी समाज के लोगों में अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को निर्वहन करने का भाव मौजूद है इसीलिए उन्होंने अपने विद्यालय परिसर में सुंदर सभागार का निर्माण कराया है। विद्यालय समय के बाद सभागार का अन्य कार्यक्रमों में उपयोग हो सकेगा।
सभागार के निर्माण में वयोवृद्ध समाजसेवी बनवारीलाल जाजू द्वारा प्रदत्त आर्थिक सहयोग के लिए श्रीमती महाजन ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि हर अच्छे काम में वह हमेशा तन मन और धन से आगे रहते हैं, यह उन की विशेषता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के युवा महामंत्री श्री संदीप काबरा ने कहा माहेश्वरी समाज इंदौर बरसों से पूरे देश को दिशा देने का काम करता रहा है। सामाजिक रुप के साथ माहेश्वरी समाज शैक्षणिक रुप से भी कई गतिविधियां संचालित कर रहा है जो इस समाज की अन्य समाज को कुछ देने के भाव और स्वभाव को इंगित करता है। ‘
आपने कहा कि माहेश्वरी जन सचमुच राष्ट्र प्रेमी है। ये सर्वाधिक कर चुकाते हैं एवं किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि में कभी भी लिप्त नहीं रहते हैं। आपने कहा कि जाजूजी ने महासभा को हमेशा सकारात्मक मार्गदर्शन दिया है।इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी सांसद शंकर लालवानी एवं श्रीमती मालिनी गौड़ ने भी संबोधित किया। प्र
ारंभ में सभागार के निर्माण की जानकारी तथा अध्यक्षीय संबोधन अशोका डागा ने दिया। आज बनवारीलाल जाजू का 95 वाँ जन्मदिन भी था। सभी अतिथियों ने मिलकर श्रीजाजू का सम्मान भी किया।इस अवसर पर यहां संचालित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों को नियमित मार्गदर्शन प्रदान करने वाले घनश्याम झंवर, देवेंद्र बाहेती तथा सभागार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दीपेश डागा का भी सम्मान किया गया।
सभागार के आर्किटेक्ट श्री हर्ष पसारी को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। स्वागत अजय सोडाणी श्रीमती पंकज सोनी भरत सारडा संतोष मुछाल आदि ने किया अतिथियों को स्मृति चिन्ह मनोज कुईया, महेश तोतला, नितिन तापड़िया, मनीष लड्ढा एवं श्रीमती शोभा माहेश्वरी ने प्रदान किए।
कार्यक्रम का संचालन नितिन माहेश्वरी ने किया एवं आभार ट्रस्ट के मंत्री श्री पवन लढा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज इंदौर के अध्यक्ष कल्याणमल मंत्री राम अवतार जाजू पुरुषोत्तम पसारी रामेश्वरलाल आसावा रामस्वरूप मूंदडा अजय सारडा, कैलाश मूंगड, लक्ष्मीकांत बंग सहित गणमानय लोग उपसिथत थै।


