- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
गौरव चौधरी के चैनल ‘टेक्निकल गुरुजी’ ने छुआ 13 मिनियन सब्सक्राइबर्स का जादुई आंकड़ा
बना दुनिया का सबसे बड़ा हिंदी टेक चैनल
दिल्ली। गौरव चौधरी को ‘टेक्निकल गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है और हाल ही में उनके इस चैनल ने यूट्यूब पर 13 मिलियन सब्सक्राइबर का जादुई आंकड़ा छुआ है।
2015 में शुरू होने के बाद से ‘टेक्निकल गुरुजी’ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर किया जाने वाला हिंदी टेक चैनल बन चूका है। इस चैनल पर दुनिया भर में आने वाली नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाती है।
यंग टेक-सेवी यू-ट्यूबर गौरव राजस्थान से है और बिट्स पिलानी से माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर्स है। तकनीक के प्रति अपनी दीवानगी के कारण गौरव शुरुआत से ही एक उत्सुक यू-ट्यूबर रहे हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार काम करने के कारण ही उन्हें पूरी दुनिया के लोग बड़ी संख्या में जानते हैं।
फ़िलहाल वे ग्लोबल टेक्नोलॉजी स्पेस में नंबर 2 की पोजीशन होल्ड करते हैं। ‘टेक्निकल गुरुजी’ चैनल को हाल ही में कांस, फ़्रांस में हुए समारोह के दौरान ‘वर्ल्ड’स बेस्ट टेक्निकल इन्फ्लुएंसर’ का अवार्ड मिला है।
इस उपलब्धि के बारे में गौरव कहते हैं कि मुझसे कहा गया था कि अपने पैशन को फॉलो करों तो सफलता खुद ब खुद मिल जाएगी पर जल्द ही इस बात का एहसास हुआ कि अकेले किसी भी तरह की सफलता हासिल नहीं की जा सकती है।
इस सफलता के लिए मैं अपने सारे दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ। अब हम 13 मिलियन लोगों का भरा-पूरा परिवार बन चुके हैं, इसका श्रेय आप दर्शकों को ही जाता है।
चैनल कंस्यूमर टेक इंडस्ट्री की लेटेस्ट अपडेट्स और गहरी जानकारी देने पर ध्यान देता है। ‘टेक टॉक्स’ सेक्शन के अंतर्गत वर्ल्ड’स कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक के बारे में डेली न्यूज़ अपडेट देता है।
लेटेस्ट ट्रेंड्स और गैजेट्स का रिव्यु भी यहाँ होता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को अपडेट और जागरूक करना है ताकि वे पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद ही कोई भी प्रोडक्ट खरीदें।


