- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
आयुष्मान खुराना अभिनीत और अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित, ‘आर्टिकल 15’ ने लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बटोरी वाहवाही!
आयुष्मान खुराना अभिनीत और अनुभव सिन्हा निर्देशित “आर्टिकल 15” ने एलआईएफएफ के दसवें एडिशन में धमाकेदार ओपनिंग की है जो यूरोप का सबसे बड़ा दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव है। इतना ही नहीं, बल्कि फिल्म आर्टिकल 15 ने लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में जीत हासिल कर ली है, जो वास्तव में पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
फ़िल्म अपनी हार्ड-हिटिंग कहानी के साथ दर्शकों के दिलों को छू रही है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित, फिल्म में इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा कहानी के जरिये, समाज की झंझोड़ कर रख देने वाली सच्चाई को बड़े पर्दे पर दर्शाया गया है।
एलआईएफएफ में मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा,”मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म विदेशों में बसे भारतीयों और नॉन-इंडियन के बीच समान रूप से पसंद की जा रही है, जो अपनी रोजमर्रा ज़िन्दगी में इस तरह की असमानता का सामना नहीं कर रहे हैं।”
भारी बारिश के बावजूद, फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म अपनी रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 24.01 करोड़ का कलेक्शन करने में सफ़ल रही है।
इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा “आर्टिकल 15” ने हाल में आयोजित स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड हस्तियों को भी अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
फ़िल्म देखने वाला हर शख्स इसकी कहानी से अचंभित है और समाज में अत्याचारों पर जोर देने वाली हार्ड हीटिंग कहानी ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए है, परिणामस्वरूप अनुभव सिन्हा को अपने दमदार कंटेंट और आयुष्मान खुराना को अपने अद्भुत अभिनय के लिए खूब सरहाना प्राप्त हो रही है।
फिल्म को इसकी प्रासंगिक कहानी और एक मजबूत संदेश के साथ वर्ष की सबसे बड़ी कंटेंट फिल्म माना जा रहा है जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।
दिलम में आयुष्मान खुराना पहले कभी नहीं देखे गए पुलिस अधिकारी की भूमिका में नज़र आ रहे है और यह किरदार दर्शकों के बीच हिट साबित हो रहा है।
यह फ़िल्म 28 जून को रिलीज हो चुकी है और अपनी हार्ड-हीटिंग लाइन ‘अब फ़र्क लाएंगे’ के साथ हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर रही है।


