- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऋतिक रोशन ने सुपर 30 के सेट पर जमाया रंग
भोजपुरी सॉन्ग लगावेलू जब लिपिस्टिक पर किया धमाकेदार डांस
जीत के जश्न की एक ओर झलक साझा करते हुए, ऋतिक रोशन ने अनदेखे अंदाज़ से रूबरू करवाया है जिसमें वह अपने ‘सुपर 30’ छात्रों के साथ ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर थिरकते हुए नज़र आ रहे है।
सुपर 30 अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया है जो आपके दिन को अधिक खुशनुमा बना देगा। ऋतिक ने इस अद्भुत वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,”हममें साहस, शक्ति और बुद्धि होनी चाहिए ताकि हम मजबूत हो सकें और जीवन की परीस्थितियों और घटनाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण बदल सकें।
खड़े हो जाओ और डांस करो!
आप कंट्रोल कीजिये। पर्यावरण को आप पर नियंत्रण न करने दें।
सुपर 30 क्लास का एक बहुत अलग पक्ष। मैंने अपने युवा सह अभिनेताओं के साथ वास्तव में खूब एन्जॉय किया है जो विविध बैकग्राउंड से हैं और उनमें से अधिकांश पहली बार कैमरे का सामना कर रहे हैं।
#super30 #keepcreating #keepgrowing #wearetheworld #studentsforever”
ऋतिक रोशन ने डांस के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करने और जीवन की सबसे कठिन परिस्थितियों पर अपनी राय पेश करते हुए, दिल छू लेने वाली लाइन लिखी है।
‘गॉड ऑफ डांस’ कहे जाने वाले ऋतिक ने निश्चित रूप से एक ऐसे दृश्य से रूबरू करवाया है जहां सुपरस्टार अपने छात्रों के साथ कुछ शानदार डांस मूव्स साझा करते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में सभी छात्र भी अपने शिक्षक पर प्यार बरसाते हुए नज़र आ रहे है।
ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।
एचआरएक्स फिल्म्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है सुपर 30, जो साजिद नाडियाडवाला फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


