- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
डॉल्बी एटमॉस से समर्थित सोनी HT-Z9F 5.1ch* साउंडबार के साथ सिनेमाई अनुभव का आनंद लें
सोनी इंडिया ने आज डॉल्बी एटमॉस द्वारा समर्थित HT-Z9F साउंडबार लांच करने की घोषणा की, जो उपभोक्ताओं को अधिक बेहतर, कनेक्टेड, और मनमोहक सिनेमाई अनुभव प्रदान करने के लिए है।
डॉल्बी एटमॉस और DTS:X से समर्थित सोनी HT-Z9F 5.1ch* साउंडबार के साथ पाएं सिनेमाई अनुभव प्रीमियमHT-Z9F साउंडबार डॉल्बी एटमॉस/DTS:X विशेषता के साथ सोनी की अद्वितीय वर्चुअल तकनीक को सपोर्ट करते हुए किसी भी होम एंटरटेनमेन्ट सेटअप में एक नए स्तर का जबरदस्त सिनेमाई-ऑडियो वातावरण प्रदान करता है।
अपने कॉम्पैक्ट आकार में पूरी तरह कार्यकुशल HT-Z9F साउंड बार, अपने सुडौल लेकिन पूरी कार्यकुशलता वाले आकार के साथ अपने श्रोताओं को पूरी तरह मनमोहक अनुभव प्रदान करने में सक्षम है।
सुनील नैयर, मैनेजिंग डॉयरेक्टर, सोनी इंडिया, ने इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, “नया HT-Z9F होम-सिनेमा वर्ग में निर्णायक बदलाव लाएगा। HT-Z9F के लिए डॉल्बी से हमारा विशेष गठबंधन, उपयोक्ताओं को डॉल्बी एटमोस से संचालित सिनेमाई-ऑडियो अनुभव पूरी सहूलियत के साथ उनके घर में प्राप्त करने की सुविधा देता है, और यह एक अन्य वजह है जो सोनी से उनका संबंध अधिक मज़बूत बनाएगी।”
असीम माथुर, सीनियर रीजनल मार्केटिंग डॉयरेक्टर, एमर्जिंग मार्केट्स, डॉल्बी लैबोरेट्रीज, ने इस बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि, “डॉल्बी एटमोस अपने गतिशील ऑडियो के साथ आपके साधारण अनुभव को असाधारण में बदल देता है। नए सोनी HT-Z9F के साथ अब घर में डॉल्बी एटमोस का आनंद प्राप्त करना बेहद आसान हो गया है। डॉल्बी और सोनी ने घरों में यह सतरंगी अनुभव प्रदान करने के लिए भारत में स्थानीय करार किया है।”
वर्टिकल सराउंड इंजन और एस-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड टेक्नोलॉजी के साथ सराउंड साउंड
HT-Z9F साउंडबार में डॉल्बी एटमोस के सपोर्ट से उपयोक्ता अब अपने सिर पर मंडराते हेलीकॉप्टरों और अपने आस-पास टकराती कारों जैसी जीवंत आवाज़ों का अनुभव करेंगे। सोनी के वर्टिकल सराउंड इंजन और एस-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड टेक्नोलॉजी के साथ, जो कि मौजूदा सराउंड साउंड को उन्नत बनाता है, अब यह होम थिएटर के वास्तविक वातावरण के लिए स्पीकरों से आपके आसपास एकदम असली आवाज़ों का माहौल निर्मित करेगा।
रिमोट पर “Vertical S.” बटन दबाकर आप वर्चुअल त्रिआयामी साउंड का आनंद ले सकते हैं, जो HT-Z9F को 7.1.2ch. तक 2 ch स्टीरियो कंटेंट मिक्स करने के लिए पुश करता है। यदि उपयोक्ता पिछले स्पीकरों के पेयर को जोड़ना चाहें, तो SA-Z9R को HT-Z9F से अनुकूलता के लिए डिजाइन किया गया है और सराउंड साउंड अनुभव बढाया जा सकता है।
4K HDR क्वॉलिटी में अपनी सभी फिल्में देखने का बेजोड़ आनंद भरा अनुभव प्राप्त करें।
HT-Z9F को नवीनतम होम सिनेमा फार्मेट्स के अनुकूल बनाया गया है। यह 4K HDR और डॉल्बी विज़नपास को सपोर्ट करता है जिससे साउंडबार से असली पिक्चर क्वॉलिटी, सीधे टीवी में जाती है और इसमें क्वॉलिटी पर कोई असर नहीं पड़ता, जिससे उत्कृष्ट रंग स्पष्टता और चमक प्राप्त होती है। यह हाई रिजोल्यूशन ऑडियो फार्मेट्स को सपोर्ट करता है। DSEE HX™ (डिजिटल साउंड एन्हैंसमेंट इंजन फीचर) की बदौलत म्यूजिक फाइलों का भी लगभग हाई-रेजोल्यूशन ऑडियो क्वॉलिटी में आनंद लिया जा सकता है।
अमेजॉन एलेक्सा और गूगल असिस्टैंट के साथ काम करता है।
एलेक्सा के साथ आप T-Z9F को बस अपनी आवाज़ से नियंत्रित कर सकते हैं। अपनी आवाज़ से अपने प्लेबैक अनुभव को नियंत्रित करते हुए, #अलेक्सा से कहकर कैब, सिनेमा की टिकटें बुक करा सकते हैं, खाना मंगा सकते हैं, या सैकड़ों स्टेशनों से म्यूजिक सुन सकते हैं। अपने Z9F से एलेक्सा स्किल्स स्टोर पर उपलब्ध लगभग 20,000 स्किल्स में से खोजें।
आप वॉल्यूम बढ़ा सकते हैं, अगले ट्रैक पर जा सकते हैं, या म्यूजिक रोक सकते हैं, और यह सब करने के लिए आपको अपनी एक अंगुली तक उठाने की ज़रूरत नहीं। गूगल होम से आप सोनी के ऑडियो उत्पादों को भी अपनी आवाज़ से नियंत्रित कर सकते हैं।
बिल्ट-इन वाई-फाई और ब्ल्यूटूथ विशेषता के साथ ब्रेविया ® टीवी से बेजोड़ कनेक्टिविटी
ताज़गीभरा और रोचक उपयोक्ता इंटरफेस, इसे स्थापित करना और सोनी टीवी के साथ उपयोग करना आसान बनाता है।2 HDMI इनपुट और 1 आउटपुट कनेक्टिविटी तक के साथ साउंडबार से कई डिवाइसें जोड़ी जा सकती हैं। HT-Z9F में ब्ल्यूटूथ ® तकनीक के अलावा USB कनेक्टिविटी भी है। HT-Z9F को ऑनलाइन भी कनेक्ट किया जा सकता है और क्रोमकॉस्ट बिल्ट-इन का उपयोग करके म्यूजिक स्ट्रीम किया जा सकता है।
नई सिनेमा तकनीक को घर में सहजता से शामिल करने के लिए सादगी भरा डिजाइन
HT-Z9F को खासतौर से सोनी BRAVIA® टीवी के संकलन से शालीनतापूर्ण मिलान के लिए डिजाइन किया गया है। साउंडबार की आकृति ऐसी है जिससे यह सोनी ब्रेविया® टीवी के आधार के बीच एकदम सही तरह से फिट हो जाता है। केवल 100 सेमी× 6.4 सेमी× 9.9 सेमी (3,1 किग्रा) आकार वाले बार स्पीकर और19 सेमीx 38.2 सेमीx 38.6 सेमी (8.1 किग्रा) वाले सबवूफर के साथ HT-Z9F किसी भी पसंदीदा घरेलू साज-सज्जा के साथ एकदम उचित प्रकार से फिट हो जाता है।
उपलब्धता, कीमत और बुकिंग-पूर्व ऑफर
HT-Z9F और SA-Z9R भारत में सभी सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर उपलब्ध होगा।
| मॉडल का नाम | सर्वोत्तम कीमत | उपलब्धता |
| HT-Z9F | INR 59,990/- | 8th जुलाई, 2019 से |
| SA-Z9R | INR 9,990/- | 8th जुलाई, 2019 से |
हमारे ग्राहकों के लिए यह खरीदारी आकर्षक बनाने के लिए हमने एक बुकिंग-पूर्व ऑफर भी पेश किया है। 1 जुलाई से 8 जुलाई 2019 के बीच HT-Z9F को पहले से बुक कराने पर INR 9,990 कीमत वाला रियर सराउंड स्पीकर SA-Z9R मुफ्त में प्रदान किया जाएगा। इस प्रोडक्ट को किसी भी सेल्स चैनल- सोनी ब्रांड की दुकानों, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स, और ई-कॉमर्स के माध्यम से बुक कराया जा सकता है।


