- वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सा सहायता, हर मिनट है कीमती
- ओलंपिक के सपनों से बदले की आग तक: प्राइम वीडियो की एमएक्स ओरिजिनल दुनिया की थैं थैं दर्शकों को रोमांच से भरे सफर पर ले जाने को तैयार; ट्रेलर जारी
- From Olympic Dreams to a Quest for Revenge: Prime Video’s MX Original Duniya Ki Thain Thain is Set to take Audiences on a Turbulent Ride; Trailer Out Now
- होम क्रेडिट इंडिया का दीवाली कैंपेन #अपनोंकेसाथदीवाली
- Disha Patani Turns Businesswoman as She Launches her Clothing Brand ‘DZ’, Offers Novelty by Fusing Elements from Space
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने दो नये ओरिजनल्स की घोषणा की
इस साझीदारी की शुरुआत ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ और ‘मिशन ओवर मार्स(एम-ओ–एम)’ के ट्रेलर के लॉन्च के साथ हुई
मुंबई. ओटीटी इंडस्ट्री के दो दिग्गजों ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 ने कंटेंट की साझीदारी की घोषणा की है, जहां वे 60 से भी ज्यादा ओरिजनल्स को एक साथ मिलकर तैयार करेंगे। इस घोषणा के बाद, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आज दो ओरिजनल्स ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ और ‘मिशन ओवर मार्स (एम-ओ -एम) का ट्रेलर लॉन्च किया।
इनकी साझीदारी में तैयार किये गये ये ओरिजनल्स दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। ये उनकी कंटेंट लाइब्रेरी को भविष्य में और मजबूती देंगे। इन ट्रेलर्स को कंटेंट की महारानी एकता कपूर और ज़ी5 प्रोग्रामिंग हेड, अपर्णा आचरेकर की उपस्थिति में बड़े ही शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए दोनों ही शोज़ के जाने-माने एक्टर्स- दिव्यांका त्रिपाठी, राजीव खंडेलवाल, साक्षी तंवर, मोना सिंह और पालोमी घोष पहुंचे ।
सबके दिलों की धड़कन राजीव खंडेलवाल और टेलीविजन की दुनिया पर राज करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अभिनीत ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ दो उभरते शेफ- नित्या और विक्रम की कहानी है। यह ट्रेलर उनकी जिंदगी की एक झलक देती है कि उन दोनों को एक-दूसरे से प्यार होता है लेकिन कुछ कारणों से दोनों अलग हो जाते हैं।
इस ट्रेलर ने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है। उन झलकियों में प्यार की चाशनी में डूबे अतीत और आज की नफरत से भरी रेसिपी दिखायी जा रही है। उनकी जबर्दस्त केमेस्ट्री एक शानदार स्वाद देने वाली है, लेकिन हजारों सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब नहीं हैं। वे दोनों अलग क्यों हो जाते हैं?……. लेकिन वे क्या इस स्वाभाविक आकर्षण को रोक पायेंगे?
टेलीजिवन की दुनिया के दो चर्चित चेहरे डोरिस डे और ‘लिंगा भैरवी देवी’ प्रोडक्शंस के सुहैल जै़दी डिजिटल की दुनिया पर अपना जादू चलाने के लिये एक साथ आ रहे हैं। इस शो का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया है और इसमें बरखा सेनगुप्ता, मानिनी मिश्रा, नवनीत निशान, मृणाल दत्त और प्रियांशु चटर्जी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

‘मिशन ओवर मार्स (एम-ओ-एम)’ इसरो में काम करने वाले रियल-हीरोज का एक काल्पनिक रूपांतर है। ये लोग ‘मंगलयान’ पर काम करते हैं और इस मिशन को सारी परेशानियों के बावजूद सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस वेब-सीरीज में ‘एम-ओ-एम’ के सफर को दिखाया गया है, उसकी शुरुआत से लेकर उसके पूरा होने तक का सफर।
यह चार महिला वैज्ञानिकों की उम्मीद तथा इच्छाशक्ति की एक प्रेरक कहानी है, जिन्होंने आईएसए (इंडियन स्पेस एजेंसी) को बेहद कठिन तकनीकी तथा वित्तीय चुनौतियों में अपना सहयोग दिया। साथ ही ‘मंगलयान’ के मिशन को समय पर पूरा करने के दबाव को भी सफलतापूर्वक संभाला।
उन्होंने ना केवल पूरे देश का मान बढ़ाया, बल्कि मानचित्र पर कई सारे देशों से आगे भारत का नाम ला दिया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने अपने अंदर की कमियों को दूर किया, जो इसे एक प्रेरक कहानी बनाती है। यह सीरीज निश्चित रूप से पूरी दुनिया के लोगों को इस बात के लिये प्रेरित करेगी कि ‘कोई भी चीज असंभव नहीं है’।
इस शो में काफी जाने-माने एक्टर्स साक्षी तंवर, मोना सिंह, निधि सिंह , पालोमी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ ही आशीष विद्यार्थी और मोहन जोशी जैसे दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्मकार विनय वैकुल द्वारा निर्देशित इस वेब-सीरीज को एंडेमोल इंडिया ने प्रोड्यूस किया है।
एकता कपूर, जॉइंट एमडी, बालाजी टेलीफिल्म्स ने इस कार्यक्रम के बारे में कहा, ‘‘ज़ी और बालाजी का 25 सालों से भी ज्यादा का साथ रहा है। सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट चुनने की ज़ी की विशेषज्ञता और दर्शकों की पसंद को समझने का ऑल्ट बालाजी का नजरिया, यह साझीदारी आपसी विश्वास और भरोसे पर टिका है।
कंटेंट तैयार करने के लिये दो देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म के एक साथ आने से हमें पूरी उम्मीद है कि हम मनोरंजन के ए से ज़ी (ईई) सारे जोनर को कवर कर लेंगे और सभी लोगों की पसंद को पूरा कर पायेंगे। ऐसे में इस साझीदारी की शुरुआत के लिये ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला तथा ‘एम-ओ-एम’ से बेहतर शोज़ नहीं हो सकते।
ये दोनों ही शोज़ मेरे दिल के बेहद करीब हैं। हम पिछले 3 साल से ‘एम-ओ-एम’ पर काम कर रहे हैं, ताकि हम उन महिलाओं की प्रेरक कहानी दिखा सकें जिन्होंने भारत के ऐतिहासिक ‘मंगल मिशन’ में अपना योगदान दिया।
‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ के साथ पहली बार दो बड़े सितारे पहली बार एक साथ भारतीय टेलीविजन पर आ रहे हैं, वह भी बिलकुल नये अवतार हैं, यह बात भी मेरे लिये उतनी ही अहम है।‘
’ अर्पणा अचरकर, प्रोग्रामिंग हेड, ज़ीईई 5 इंडिया ने कहा, ‘’ ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ और ‘मिशन ओवर मार्स’ से ऑल्ट बालाजी के साथ अपनी साझीदारी को और भी मजबूती देने की दिशा में पहला कदम है। 2019 का साल अब तक काफी अच्छा रहा है। इस साल हमारे कुछ शोज़ को काफी सफलता मिली है- ‘द फाइनल कॉल’, ‘अभय’, ‘काफिर’, ‘बैरट हाउस’ और कई अन्य शो।
हमारा मानना है कि ये दोनों ही शोज़ इस सफलता को आगे बढ़ायेंगे, साथ ही इस प्लेटफॉर्म से नये दर्शकों को जोड़ेंगे। हम देख रहे हैं कि युवाओं के बीच ऐसी फिल्में और शोज़ काफी पसंद किये जा रहे हैं जोकि हमारे देश का गौरव बढ़ाते हों और ‘एम-ओ-एम’ उनके लिये सबसे सटीक शो होने वाला है; बेहतरीन तरीके से कही गयी रोमांटिक कहानियां हमेशा से भारतीयों का दिल जीतती आयी हैं और इससे हमें विश्वास होता है कि ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला लोगों को पसंद आयेगा।
ऑल्ट बालाजी के साथ इस साझीदारी के जरिये, हमारा मानना है कि हम दुनियाभर के सब्सक्राइबर के लिये मनोरंजक कंटेंट का एक मजबूत पोर्टफोलियो तैयार कर पायेंगे।‘’
डिजिटल में अपनी नई शुरुआत के बारे में राजीव खंडेलवाल का कहना है, ‘’कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ एक मीठी और तीखी रोमांटिक कहानी है, जो निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान खींचेगी। इस शो में रिश्तों में चुनौतियों के बारे में दिखाया गया है। साथ ही इसे बेहद खूबसूरती से लिखा और फिल्माया गया है।
स्थापित शेफ के मार्गदर्शन में हमें इस भूमिका के लिये खास ट्रेनिंग लेनी पड़ी,जहां हमने चॉपिंग, कुकिंग और अरेंज करने की कला सीखने की कोशिश की। यह प्यार और नफरत का नपा-तुला रूप है और इसे खाने-पीने की पृष्ठभूमि पर ड्रामे के साथ सजाया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक हमें प्यार देंगे।‘’
अपने डिजिटल डेब्यू के बारे में दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया कहती हैं, ‘’अपने डिजिटल डेब्यू के लिये ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 से बेहतर और कोई प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता। मैं एकता के शो का हिस्सा रही हूं और उन्हें शुक्रिया कहने का यह एक और मौका है। पहले मैंने जिस तरह के किरदार निभाये हैं उससे यह काफी अलग है और इसके लिये मैं काफी उत्साहित हूं। हाल ही में हमने इस शो का टीज़र जारी किया और इसके लॉन्च होने के तीन दिनों के अंदर जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली हैं वह वाकई कमाल की हैं।‘’
‘मिशन ओवर मार्स’ के बारे में साक्षी तंवर का कहना है, ‘’इस शो का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं और यह मौका देने पर मैं एकता को शुक्रिया कहना चाहूंगी। यह सीरीज ना केवल हमारे देश की बेहतरीन उपलब्धि को दर्शाता है,बल्कि इसमें उन कमाल की महिला वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और इच्छाशक्ति को दर्शाया गया है, जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाने में अपनी पूरी मेहनत झोंक दी। मोना और मैं एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं और हमें पहली बार परदे पर साथ काम करने का मौका मिला। इतने कमाल के कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत था। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक मुझे नंदिता हरीप्रसाद के रूप में पसंद करेंगे।‘’
इसके विशाल तथा विविधताभरे, मल्टी-जोनर कंटेंट लाइब्रेरी में 42 ओरिजनल्स के साथ ऑल्ट बालाजी दर्शकों का मनोरंजन पहले से कहीं ज्यादा कर रहा है। ‘अपहरण’, ‘होम’, ‘द टेस्ट केस’, ‘कहने को हमसफर है’, ‘पंचबीट’ को पूरे देशभर से काफी तारीफें और वाहवाही मिली है। ज़ी5 भारत का सबसे तेजी से बढ़ता ओटीटी प्लेटफॉर्म है, जिसमें 100,000 घंटे का कंटेंट है। 2019 में सारे जोनरमें 25 ओरिजनल शोज़ और मार्च 2020 तक 72 से भी ज्यादा ओरिजनल्स लॉन्च करने वाला है। लॉन्च के बाद से ही प्ले स्टोर 50 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड को पार कर चुका है और पूरे दुनियाभर में जून 2019 में इसके हर महीने 76.4 मिलियन एक्टिव यूजर्स थे ।


