- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“उरी” में एक्शन डायरेक्टर का बेटा करेगा एक्शन
अक्सर इंटेंस भूमिका निभाने वाले विक्की कौशल फ़िल्म “उरी” में एक्शन का दबदबा दिखाते हुए नज़र आएंगे।
विक्की कौशल अपनी हर फिल्म में शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतते आये है। बेहद कम समय में दर्शकों के दिलों में घर कर लेने वाला यह कलाकार अब अपनी आगामी फिल्म “उरी” के साथ जनता का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल के नवाबज़ादे विक्की कौशल पहली बार किसी फिल्म में भारीभरकम एक्शन परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।
सर्जिकल हमले पर आधारित “उरी” में एक्शन की भरमार होगी जिसमें अभिनेता विक्की कौशल अपने एक्शन से जनता जनार्दन का मनोरंजन करते हुए नज़र आएंगे।
आरएसवीपी की “उरी” 2016 की कहानी पर आधारित है जब भारतीय राज्य जम्मू-कश्मीर में उरी शहर के पास चार भारी सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा सर्जिकल हमला किया गया था। इसे “दो दशकों में कश्मीर के सुरक्षा बलों पर हुए सबसे घातक हमले” के रूप में रिपोर्ट किया गया था।
सितंबर 2016 में हुए नीचतापूर्ण उरी हमले में हमारे कई जवानों ने अपनी जान गवा दी थी। इस घातक हमले के बाद, पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले कश्मीर में भारत ने अपना सबसे गुप्त काउंटर विद्रोह अभियान चलाया था।
अनकही और अनसुनी कहानियों को जनता के सामने रखने के लिए प्रसिद्ध, आरएसवीपी अब उरी पर आधारित फिल्म पेश करने के लिए तैयार है। आदित्य धार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
अपने इस प्रॉजेक्ट के बारे में बात करते हुए रोनी स्क्रूवाला ने कहा,”उरी एक जुनूनी परियोजना है, एक ऐसी कहानी जिसे बताया जाना चाहिए क्योंकि यह भारत की बुद्धि और सैन्य शक्ति को दर्शाती है इस देश के युवाओं को यह देखना चाहिए कि हमारे असली हीरो कौन हैं। ”
उरी 11 जनवरी 2019 में रिलीज होगी