- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
कर्ल-ऑन ने मध्यप्रदेश में स्लीप स्टेशन मैट्रेस इन अ बॉक्स लॉन्च किया
इंदौर. भारत का अग्रणी और सबसे ज्यादा बिकने वाला मैट्रेस, होम फर्नीचर और फर्निशिंग ब्रांड, कर्ल-ऑन ने आज भारत के पहले सैग प्रूफ ‘एसटीआर 8’ टेक्नोलॉजी मैट्रेस और ‘स्लीप स्टेशन-मैट्रेस इन अ बॉक्स’ के लॉन्च की घोषणा की। यह दोनों अग्रणी उत्पाद युवा उपभोक्ताओं के लिए बेहद प्रासंगिक हैं, जो बेहद व्यस्त दिनचर्या बिताते हैं और अत्यधिक कम्फर्ट एवं सुविधा की तलाश में रहते हैं।
‘मैट्रेस इन अ बॉक्स’ ने घरेलू बाजार को वैश्विक रूप से सफल उत्पाद पेश किया है, जो युवा, डिजिटल सेवी कंज्यूमर के लिए मैट्रेस खरीदने को उसी तरह आसान और तात्कालिक बनाता है जिस तरह वह घर का कोई अन्य सामान खरीदता है। प्रॉडक्ट विशेष रूप से एक रिस्पॉन्सिव फोम के साथ बनाया गया है, जहां मैट्रेस अनफोल्ड होने के 9 मिनट के भीतर अपने वांछित आकार में आ जाता है।
यह यूनिवर्सल कम्फर्ट लेवल के लिए भी डिज़ाइन किया गया है क्योंकि इसकी सतह न तो बहुत ठोस है और न ही बहुत नरम, जो सभी प्रकार के स्लीपर्स के लिए उपयुक्त है। उत्पाद फंक्शनल है और इसे कहीं भी ले जाना बेहद आसान है और यह प्राकृतिक व मानव निर्मित आपदाओं की चरम स्थितियों में बहुत उपयोगी हो सकता है। आसानी से ले जाने वाले बॉक्स में पैक किए गए मैट्रेस को ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से ऑनलाइन खरीद कर घर पर प्राप्त कर सकते हैं या किसी भी कर्ल-ऑन ब्रांड आउटलेट से खरीद सकते हैं।
‘एसटीआर 8’ तकनीक कर्ल-ऑन की अग्रणी तकनीक है जो इसके पहले लॉन्च ‘कुर्लोपेडिक टेक्नोलॉजी’ की सफलता के बाद विकसित की गई है और यह अपने प्रकार का पहला उत्पाद है, जो गद्दे में मजबूती और कोमलता का सही संतुलन प्रदान करता है जिससे मांसपेशियों को विश्राम मिलता है और उनका सही विकास होता है, जो व्यस्त लाइफस्टाइल और कम व्यायाम की वजह से अधिकांश लोगों के लिए बहुत जरूरी है।
इसके अतिरिक्त, यह मैट्रेस को 20-40% हल्का बनाता है, जिससे इसे उपयोग करना और मेंटेन रखना आसान हो जाता है। नई तकनीक को पहली बार कर्ल-ऑन के कॉयर मैट्रेस में पेश किया गया था और फिर इसे धीरे-धीरे फोम और स्प्रिंग मैट्रेस में भी इस्तेमाल में लाया गया। यह कर्ल-ऑन् के मैट्रैसेस के लिए एक महत्वपूर्ण घटक होगी और बात जब गद्दों की हो तो ब्रांड के क्वालिटी के साथ समानार्थी सहयोग को दोहराती है। दोनों उत्पाद हालिया लॉन्च हुए कर्ल-ऑन की एक्सक्लूसिव सोफा रेंज के अतिरिक्त हैं, जो भारत में अब तक अप्रयुक्त सेमी—प्रीमियम बाजार की जरूरतों को पूरा करते हैं।
आज शहर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, कर्ल-ऑन ने अपने ग्वालियर कारखाने के लिए मप्र में अपनी तरह के पहले सौर संयंत्र को स्थापित करने की घोषणा की, जिसमें खपत के लिए 1 मेगावॉट सौर ऊर्जा उत्पादन इकाई है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कर्ल-ऑन के सीएमओ श्री आशुतोष वैद्य ने कहा, ” मध्य प्रदेश क्षेत्र ब्रांड के सबसे तेज़ी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है और यह 26% की दर से बढ़ रहा है, और आने वाले दिनों में इसके बिक्री में 100 करोड़ रुपये का योगदान देने की उम्मीद है। कर्ल-ऑन, होम फर्नीचर सेगमेंट में अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का तेजी से विस्तार कर रहा है और वर्तमान में हमारे पास 18 उत्पाद श्रेणियां और एसकेयू हैं, जिनमें हालिया लॉन्च सोफा शामिल है जो सेमी-प्रीमियम सेगमेंट को पूरा करता है।
ये सभी उत्पाद एमपी में 100 फ्रेंचाइजी आउटलेट के हमारे मजबूत नेटवर्क के अलावा, विशेष ब्रांड आउटलेट पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने आगे कहा, “ग्वालियर कारखाने में हमारा नया स्थापित 1 मेगावाट का सौर संयंत्र हमारे विनिर्माण संयंत्र के लिए आवश्यक ऊर्जा खपत की आपूर्ति करेगा, जो हमें इस क्षेत्र में बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा। सौर संयंत्र में हर महीने 1 मेगावाट यूनिट्स पैदा करने की क्षमता है, जहां कुल बिजली की केवल 40% आवश्यकता होती है और ग्रिड को अतिरिक्त ऊर्जा दी जाती है, जो पड़ोसी शहरों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता को आपूर्ति करने में भी मदद करेगी।”
दो नए लॉन्च किए गए उत्पाद की विशिष्टता पर विस्तार से बताते हुए कर्ल-ऑन के सीएमओ श्री आशुतोष वैद्य ने कहा, “हमने बाजार को विकसित होते देखा है और एक ब्रांड के रूप में, हमने अपने ग्राहकों को अधिक और बेहतर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने के साथ वृद्धि की है, जो पूरी तरह से कंज्यूमर अडॉप्शन और व्यवहार अंतर्दृष्टि द्वारा संचालित है। हम बीते 5 दशकों से अपने ग्राहकों को गुणवत्ता वाले उत्पाद देने के मामले में निर्विवाद रुप से मार्केट लीडर रहे हैं, हमने वक्त की जरूरत को समझकर इन दो सफल उत्पादों को पेश किया है, जो हमारे वर्षों के आर—एंड—डी प्रयासों के परिणाम हैं।”


