- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
अभिनेत्री नोरा फतेही ने भारत के सरकारी अस्पतालों में डोनेट किये पीपीई कीटस
अभिनेत्री नोरा फतेही लॉकडाउन के मुंबई में अपने घर में ही है , लेकिन इसके बावजूद उन्होंने लोंगो का मनोरंजन करना जारी रखा है। नोरा सोशल मिडिया प्लेटफार्म के सहारे लोगों का मनोरंजन कर रहीं है।
वे लगातार अपने सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो डाल रही है जसीसे लोगों की हंसी छूट जाती है।आज नोरा ने एक वीडियो साझा किया लेकिन यह हमेशा की तरह हँसाने वाला नही बल्कि एक जागरूकता बढ़ाने वाला वीडियो है ।
इसके जरिए नोरा कह रही है ” नमस्ते आशा करती हूं आप सभी घर पर होंगे और सुरक्षित होंगे । हमारी खुशकिस्मती है कि हम सब घर पर है और सुरक्षित है, लेकिन कुछ लोग है जो हमारे लिए रोज घर से बाहर अपनी ड्यूटी कर रहे है अपनी जान की बाजी लगाकर । इस महामारी में भी हमारे लिए पुलिस, मेडिकल स्टाफ , स्वास्थकर्मी ,नर्स , डॉक्टर्स और सफाई कर्मचारी रोज अपने घर से बाहर निकलते है, उनके लिए भी सुरक्षा होनी चाहिए।
हर रोज डॉक्टर्स , नर्स कोरोना रोगीयों का इलाज करते हुए रोगियों के संपर्क में आते है जिससे उन्हें भी ज्यादा खतरा होता है पर वे सेवा में लगे हुए है । कुछ लोग कहते होंगे कि वह उनकी ड्यूटी है , यह सही है पर उनकी पूरी सुरक्षा के साथ । फिलहाल कई संसाधनों की कमी है उसमे भी पीपीई किट्स की बहुत ज्यादा जरूरत है।
हमारा भी कर्तव्य है कि इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हम भी ले और उसके तहत में भारत के सरकारी अस्पतालों में पीपीई कीट्स डोनेट कर यही हु। यह कठिन समय है लेकिन यह भी गुजर जाएगा आप भी अपने और से पीपीई किट डोनेट कर सकते है , आप अकेले या फिर ग्रुप में भी पीपीई किट डोनट कर सकते है। में अपना कर्तव्य निभा रही हु आप भी आगे आये और आप से जो हो सकता है वैसे मदद करे। जय हिंद।
नोरा फतेही ने अपने इस 2 मिनट 43 सेकंड के इस वीडियो के जरिये बहुत ही अहम जानकारी दी है और लोगों से भी अपील की है वे भी आगे आये और मदद करे । नोरा से पहले अभिनेत्री विद्या बालन भी इस नेक कार्य मे अपना सहभाग दर्ज कराया है , विद्या ने अपनी ओर से और एक फंड रेज से कई पीपीई कीटस स्वास्थ्य कर्मियों को डोनेट की थी ।


