- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
“होस्टेज 2” की अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारें में की बात
कोरोना वायरस महामारी ने बॉलीवुड जगत को प्रभावित किया था। फिल्मों सीरियल्स की शूटिंग को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया था। लेकिन अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य होते नज़र आ रही है। लॉक डाउन सरकार के दिशानिर्देश का पालन करते हुए अनलॉक की ओर अग्रसर है। कुछ हिस्सों के खुलने के आसार नज़र आ रहे है और चीजें सामान्य होने की उम्मीद है।
मनोरंजन जगत बेसब्री से वापस अपने अपनी शूटिंग लाइफ में जाने के लिए तैयार बैठा है। किसी घटना को पर्दे पर उतरना एक कठिन प्रयास होता है, इसके पीछे कई लोगो की कड़ी मेहनत होती है। घंटो कैमरे के सामने खड़े होने पर एक परफेक्ट शॉट मिलता है , जिसके बारे में एक कलाकार ही बता सकता है।
वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर से मनोरंजन जगत में नाम कमा चुकी अनंग्शा बिस्वास अपनी आगामी सीरीज़ ‘होस्टेज 2’ के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह ‘होस्टेज’ का सेकंड पार्ट है, जिसमे अनंगशा बिस्वास के अलावा रोनित रॉय , टिस्का चोपड़ा, और अन्य शामिल है। एक लम्बे समय के बाद वापस अपने कार्यो में जाना आसान नहीं होता है।
अभिनय सिर्फ चार लाइन पढ़ना और उसे कैमरे के सामने दोहराने तक का खेल नहीं है। बहुत प्रैक्टिस और गहन अध्यन की जरुरत होती है। ‘होस्टेज’ अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास ने अपने किरदार के बारें में बात कि, अनंग्शा ने कहा ” शुरुआत में हाइमा का किरदार मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हिस्सा था। मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम होने के लिए जाना जाता है।
लेकिन यहाँ मुझे निर्भाव होने की आवश्यकता थी, जिसमें कुछ समय को छोड़कर अधिकांश समय क्रोध और वासना की भावना ही नज़र आनी थी। हाइमा को खोजने की एक खूबसूरत मजेदार यात्रा थी यह। सुधीर मिश्रा सर, सचिन कृष्णन सर सहित पूरी टीम ने बहुत मदद की। हमने महीनों तक रिहर्सल और एक्शन ट्रेनिंग की, इसलिए जब तक हम सेट पर पहुंचे , हम पूरी तरह तैयार थे। और अब हम पूरी तरह से तैयार है इसके रिलीज़ को लेकर “
अनंग्शा विश्वास ने कहा “एक अभिनेता को कैमरे के सामने प्रदर्शन करने से अधिक खुशी उन्हें तब महसूस होती है जब उनके चरित्र की सराहना की जाती है। अनंगशा विश्वास को भी इस सीरीज़ से कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।
“मुझे हाइमा का किरदार निभाने में बहुत मज़ा आया ,यहाँ से मैंने बहुत कुछ सीखा। क्योंकि उम्मीदें दुख का रास्ता हैं, इसलिए मुझे वास्तविक में उम्मीद से ज्यादा आशा है कि हाइमा दर्शकों के दिल को छुएगी ।”
अनंग्शा ने एक थिएटर आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत की थी , जहा उन्होंने कई नाटक भी किए। इसके अलावा उन्होंने कुछ शार्ट मूवीज भी की। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी प्रतिभा को सिर्फ छोटे पर्दे तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि वह ‘बेनी और बबलू’ और ‘लव शव ते चिकन खुराना’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दीं।
अनंग्शा बिस्वास को ‘मिर्जापुर’ में जरीना की दमदार भूमिका से प्रसिद्धि मिली थी और अब वे एक बार फिर जल्द ही ‘मिर्जापुर 2’ में नज़र आने वाली है साथ ही उनकी आने वाली वेब सीरीज होस्टेज 2 भी जल्द रिलीज़ को है।


