- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
एयरटेल ने एक साथ 125 शहरों में 5जी लॉन्च की घोषणा की, अब तक का सबसे बड़ा रोल आउट
इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर के साथ अब देवास, जबलपुर, सागर, छतरपुर, महू, पीथमपुर में भी अल्ट्राफास्ट एयरटेल 5जी प्लस सेवाएं उपलब्ध
इंदौर, 6 मार्च, 2023: भारत की अग्रणी टेलीकम्यूनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर, भारती एयरटेल (“एयरटेल”) ने आज 125 शहरों में अपनी अल्ट्रा-फास्ट 5जी सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। इसके साथ ही एयरटेल 5जी प्लस सेवा अब देश के 265 से अधिक शहरों में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
एयरटेल 5जी प्लस के तीन आकर्षक फायदे हैं। सबसे पहले, यह एक ऐसी तकनीक पर चलता है जिसकी दुनिया में सबसे विकसित इकोसिस्टम के साथ व्यापक स्वीकृति है। यह सुनिश्चित करता है कि भारत में सभी 5जी स्मार्टफोन एयरटेल नेटवर्क पर निर्बाध रूप से काम करें। दूसरा, कंपनी शानदार वॉयस एक्सपीरियंस और सुपर-फास्ट कॉल कनेक्ट के साथ आज की तुलना में 20 से 30 गुना अधिक गति का बेहतरीन अनुभव देने का वादा भी करती है।
अंत में, एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क अपने विशेष पॉवर रिडक्शन सॉल्यूशन के साथ पर्यावरण के लिए भी अधिक अनुकूल होगा। भरोसेमंद एयरटेल नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा संचालित, एयरटेल 5जी प्लस हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, मल्टीपल चैटिंग, फोटो को तुरंत अपलोड करने व अन्य सुविधाएं के लिए सुपरफास्ट एक्सेस प्रदान करेगा।
इस लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, भारती एयरटेल के सीटीओ, रणदीप सेखों ने कहा, “5जी ने इंटरनेट की दुनिया में क्रांति लाकर कनेक्टिविटी और संचार के नए युग की शुरुआत की है, जो देश के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। एयरटेल में, हम अपने ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता का नेटवर्क और सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम आज 125 नए शहरों में 5जी की शुरुआत कर रहे हैं। एयरटेल अक्टूबर 2022 में 5जी सेवाओं की पेशकश करने वाली देश की पहली कंपनी थी और आज का मेगा लॉन्च देश के प्रत्येक एयरटेल ग्राहक को अल्ट्रा-फास्ट एयरटेल 5जी प्लस से जोड़ने का हमारा वादा है। हमारा 5जी रोलआउट मार्च 2024 तक सभी कस्बों और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों को कवर करने के लिए सही राह पर है।”
एयरटेल की 5जी प्लस सेवा का विस्तार बेहद तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही यह देश के हर कस्बे और गांव में उपलब्ध होगी। उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक, हर बड़े शहर में पहले से ही एयरटेल की 5जी सेवा उपलब्ध है।
बीते एक वर्ष में विभिन्न प्रकार के उन बेहद असरकारक उपयोग के मामलों में एयरटेल ने 5जी की अपनी क्षमता प्रदर्शित की है, जो ग्राहकों के व्यक्तिगत जीवन और बिजनेस करने के तरीके दोनों को बदल देंगे। हैदराबाद में भारत के पहले लाइव 5जी नेटवर्क से लेकर बेंगलुरू में बॉश फैसिलिटी में भारत के पहले निजी 5जी नेटवर्क तक चाकन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी बनाने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ साझेदारी, भारत की पहली 5जी इनेबल्ड ऑटो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, हर जगह एयरटेल 5जी इनोवेशन के मामले में आगे रहा है।


