- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
नए डॅाक्टरों को ग्रामीण भारत से रूबरू होना आज पहली जरूरत
इंडेक्स समूह के विद्यार्थियों ने सेवांकुर भारत मिशन को समझा
मिशन के डॅाक्टरों की टीम ने विद्यार्थियों को बताया आदिवासी क्षेत्रों में काम करने का तरीका
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सेवांकुर भारत मिशन की टीम ने विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें टीम द्वारा विद्यार्थियों को मानव सेवा और नैतिकता और इस मिशन की जानकारी दी। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज में इस टीम के सदस्य डॅा.किरण अलहाट ने कहा कि सेवांकुर भारत मिशन की थीम एक सप्ताह देश के नाम रखा गया। इसका उद्देश्य इंदौर के आसपास और झाबुआ के आदिवासी क्षेत्रों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना है।
इसके लिए हम वनवासी क्षेत्रों में मरीजों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगे। इसमें विद्यार्थियों को एक सप्ताह तक यहां रूकने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव भी एमबीबीएस और बीडीएस के नए विद्यार्थियों को मिल सकेगा। इसमें मानव सेवा के साथ आचरण और नैतिकता के साथ यह मिशन व्यक्तिव निर्माण पर सबसे ज्यादा फोकस करता है।
इंडेक्स समूह का समाजसेवा में अहम योगदान
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि इंडेक्स समूह ग्रामीण क्षेत्रों में अपने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के जरिए हर मरीज को बेहतर इलाज देने की कोशिश में जुटा हुआ। सेवांकुर भारत मिशन के साथ जुड़ने के साथ इंडेक्स मेडिकल कॅालेज और हॅास्पिटल के विद्यार्थियों को नए क्षेत्र में नई टीम के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इंडेक्स समूह का समाजसेवा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा है।
इंडेक्स मेडिकल कॅालेज डीन डॅा.जीएस पटेल ने कहा कि डॅाक्टरों की लिए मानव की सेवा सबसे पहला कर्तव्य है। हम निःशुल्क शिविर के जरिए ऐसे मरीजों की सेवा भी कर सकते है। जो अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते है।इंडेक्स हॅास्पिटल के अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॅा.अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि इंडेक्स हॅास्पिटल ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने के लिए डॅाक्टर और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता है। इस मिशन के साथ जुड़ने पर विद्यार्थियों को ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने का और बेहतर अनुभव मिलेगा।
डॅाक्टरों की लिए मानव की सेवा सबसे पहला कर्तव्य
मिशन के डॅा.हेमंत बीएन एस ने कहा कि इंदौर में 29 मार्च को रवीन्द्र नाट्यगृह में इस मिशन का विशेष कार्यक्रम भी रखा गया। सेवांकुर भारत मिशन में तीन राज्यों के 250 मेडिकल विद्यार्थियों और 50 विशेषज्ञ इस मुहिम में शामिल है। इस टीम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को मानवता की सेवा के साथ हर वर्ग के मरीज की बेहतर देखभाल के बारे में जानकारी देना है। इस मिशन में आदिवासी क्षेत्र में चल रहे शिवगंगा प्रोजेक्ट से भी छात्रों को रूबरू कराएंगे। मालवांचल यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार डॅा.राजेंद्र सिंह अध्यक्षता में यह कार्यशाला हुई।


