- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
शेरेटन ग्रैंड पैलेस में होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष तैयारी
इंदौर, 06 मार्च, 2023: जैसा की हम सभी को पता है इस साल होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक ही दिन पर आ रहा है। होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस अपने मेहमानों को दोनों ही उत्सवों का आनंद लेने का अवसर दे रहा हैं। होटल होली के अवसर पर सभी खान-पान प्रेमियों के लिए ब्रंच आयोजित कर रहा है जिसमें होली के रंग और उमंग को दर्शाने वाले मजेदार भारतीय व्यंजन परोसे जाएंगे। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिनर का प्रबंध किया गया है|
चटखदार रंग, बॉलीवुड गीत, ललचाने वाले व्यंजन (खासकर मिठाईयां) और ठंडाई सब मिलकर हमारे देश के बहु प्रतीक्षित और मनभावन त्योहार होली को एक खास पर्व बनाते हैं। जैसे जैसे रंगों का यह त्योहार नजदीक आ रहा है, होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस अपने रेस्टोरेंट ‘एस-कैफ़े‘ पर होली स्पेशल ब्रंच प्रस्तुत कर अपने प्रिय अतिथियों के साथ होली का रंगारंग पर्व मनाने की तैयारी कर रहा है। इस ब्रंच के मेन्यू में होली पर बनने वाले खास व्यंजन शामिल है, जैसे की गुजिया, ठंडाई और कई तरह के व्यंजनों का लुफ्त मेहमान लाइव काउंटर के साथ ले सकते है। इस ब्रंच का आनंद मेहमान होली पर यानी 8 मार्च को दिन में 12:30 से 03:30 के बीच में ले सकते है।
8 मार्च को दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस दिन हम समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए मान्यता देते है। यह इतिहास में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने का अवसर है, साथ ही उन अप्रयुक्त संभावनाओं और अवसरों की ओर देखने का अवसर है जो महिलाओं की भावी पीढ़ियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी से प्रेरित हो कर होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस अपने रेस्टोरेंट ‘एस-कैफ़े‘ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में अपने मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया है| इस डिनर के खास मेन्यू में थीम आधारित केक, ताजा जूस, सैंडविच, मॉकटेल, मफिन और स्पेशल डिनर शामिल है। इस डिनर का आनंद मेहमान रात में 07 बजे के बाद ले सकते है|
इस अवसर पर होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस इंदौर के एग्जीक्यूटिव शेफ करम डोगरा ने कहा “हम प्रत्येक ब्रंच के साथ अपने अतिथियों को लाइफटाइम एक्सपीरियंस प्रदान करने के लिए एक कदम आगे बढ़कर उनके लिए चटकारा फैलाने वाले व्यंजन, त्योहारों के अनुरूप साज-सज्जा और सर्वश्रेष्ठ सेवाएं प्रदान करते आए हैं। होली के अवसर पर होटल ने एक स्पेशल ब्रंच मेन्यू तैयार किया है, जिसमें होली पर बनाई जाने वाली खास डिशों को शामिल किया गया है। चाहे वह गुजिया हो या फिर ठंडाई, अतिथियों को यहां का ‘होली स्पेशल ब्रंच’ बहुत पसंद आएगा। इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को बढ़ावा देते हुए हमने इस अवसर पर एक शानदार डिनर का आयोजन किया है। इनका स्वाद लेकर हमारे मेहमान हमारे मेन्यू के अविस्मरणीय स्वादों को अनुभव करेंगे।”
इसी के साथ जैसा की हम सभी जानते है अब गर्मी का मौसम आ गया है और इस गर्मी में अगर पीने के लिए कुछ ठंडा मिल जाए तो इससे अच्छा और क्या होगा| और यह बात ध्यान में रखते हुए होटल शेरेटन ग्रैंड पैलेस ने एक खास मेन्यू तैयार किया है जिसको “समर कूलर्स” नाम दिया गया है| इस खास मेन्यू में स्ट्रॉबेरी कुकुम्बर कूलर, ब्लूबेरी जिंजर कूलर, ग्रीन टी एंड मैंगो डोंग, रोज़ आइस टी, वर्जिन मोजितो कूच बेहर, तुलसी स्प्रिग, पीयूष, पनकम और वरियाली शरबत शामिल है|


