- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वच्छ इंदौर में फिल्म ‘रक्षा बंधन’ का प्रमोशन करने डायरेक्टर आनंद एल राय सहित टीम के साथ पहुँचे अक्षय कुमार
56 दुकान का दौरा कर चखा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
इंदौर, अगस्त, 2022: एक के बाद एक कई हिट फिल्म्स देने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार अपने फैंस के लिए इस रक्षाबंधन बेशकीमती तोहफा लेकर आ रहे हैं। यह तोहफा और कोई नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर शोर मचाने आ रही उनकी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ है, जिसके रिलीज़ होने का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। खास बात यह है कि भाई-बहनों को समर्पित इस फिल्म को रक्षा बंधन के अवसर पर रिलीज़ किया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के प्रमोशन का सिलसिला अब रफ्तार पकड़ चुका है।
रक्षा बंधन को प्रमोट करने के लिए फिल्म के निर्देशक सहित अक्षय कुमार ने अपनी ऑनस्क्रीन चार बहनों के साथ 5 अगस्त, 2022 यानि शुक्रवार को इंदौर में दस्तक दी। मिराज सिनेमा में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे सभी, मीडिया से रूबरू हुए और फिल्म से जुड़े मीडिया के सवालों के जवाब दिए। इसके बाद सभी ने 56 दुकान का दौरा किया, जहाँ वे फैंस से रूबरू हुए और बातचीत की।
फिल्म पर ज़ोर देते हुए निर्देशक आनंद एल राय कहते हैं, “फिल्म में भाई-बहन के अटूट रिश्ते की कहानी दिखाई गई है। मेरा मानना है कि फिल्म और इसकी कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। फिल्म में इस तरह से तड़का लगाया गया है कि फिल्म को देखने के दौरान सभी भाई और बहन इसकी कहानी को उनके अनोखे रिश्ते से जोड़कर देखेंगे और खुद को संबंधित किरदारों में खड़ा हुआ पाएँगे। फिल्म की खूबसूरती यह है कि इसमें भाई और बहन के बीच होने वाली तकरार, नोंक-झोंक, परवाह और एक-दूसरे के प्रति बेशकीमती मोहब्बत को दर्शाया गया है।”
इंदौर को लेकर अपने विचार रखते हुए प्रतिभाशाली अक्षय कुमार कहते हैं, “इंदौर एक जिंदादिल शहर है। यहाँ एक अलग ही अपनापन है। इंदौर आकर मुझे कभी लगा ही नहीं कि मैं किसी अनजान शहर में आया हूँ। यही बात इसे अन्य सभी शहरों से अलग बनाती है। यहाँ के स्वादिष्ट व्यंजनों की तुलना किसी से नहीं की जा सकती है, और बेशक मैंने इंदौर में अलग-अलग व्यंजनों के खूब चटखारे लिए हैं।”
फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है। कलर येलो प्रोडक्शन, जी स्टूडियो और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म चार बहनों और उनके इकलौते भाई की दिलचस्प कहानी पर आधारित है, जिसमें अक्षय भाई हैं और चार बहनों का किरदार क्रमशः सादिया खतीब, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर निभा रही हैं। इसके साथ ही भूमि पेडनेकर, अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म को बड़े पर्दे पर रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर 11 अगस्त, 2022 को रिलीज़ किया जाएगा।


