- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ से ‘सीता’ की भूमिका में पहला लुक हुआ रिलीज़!
15 मार्च वह दिन है जब एसएस राजामौली और उनकी आरआरआर टीम ने आलिया भट्ट के बहुप्रतीक्षित किरदार ‘सीता’ के रूप को सामने लाने का फैसला किया है और हम सभी स्तब्ध हैं। लुक को अभिनेत्री के जन्मदिन पर जारी किया गया है जिसे जनता द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इससे पहले, उत्सुकता को बनाये रखने के लिए उनके लुक की एक छोटी सी झलक साझा की गई थी जिसके बाद से सभी को उनके पहले लुक का इंतज़ार था।
एक छोटी बिंदी और एक चांद जैसे आकार के लॉकेट के साथ, लाल और हरे रंग की साड़ी में सीता की भूमिका में आलिया ऐसी लग रही है जैसे वह इस किरदार को निभाने के लिए ही बनी हैं। बैकग्राउंड में दीया और आँखों में आशा के साथ, आलिया अपने रामाराजू की प्रतीक्षा कर रही है। फैंस द्वारा युवा सुपरस्टार के इस नए लुक, नए अवतार को बेहद पसंद किया जा रहा है।
एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा,”Strong-willed and resolvent SITA’s wait for Ramaraju will be legendary!
Presenting
@aliaa08
as #Sita to you all 🙂
@tarak9999
@AlwaysRamCharan
#RRR #RRRMovie”
सीता के लुक का अनावरण एक टिसिंग पोस्टर के साथ किया गया था, जिसके जरिये किरदार के प्रति एक बिल्डअप बनाया गया था। आलिया इस लुक में एक लाल और हरे रंग की साड़ी में पायल व हरे रंग की चूड़ियों के साथ भगवान की मूर्ति के सामने एक आइकोनिक पोज़ में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं और इसने प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है क्योंकि उन्हें पहले कभी ऐसे में अवतार में नहीं देखा गया है।
फिल्म के प्रति उत्साह शुरुआत से ही उच्च स्तर पर रहा है। चाहे वह एक मोशन पोस्टर लॉन्च हो या करैक्टर रिवील या फिर फिल्म से संबंधित कोई भी इवेंट, आरआरआर ने हर बार प्रशंसकों के मन में जिज्ञासा का निर्माण किया है।
‘आरआरआर’ में अजय देवगन, आलिया भट्ट, राम चरण और एनटीआर जूनियर जैसे कलाकार हैं। एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित, फिल्म में कलाकारों की शानदार टोली है जो एक रिकॉर्ड ब्रेकर और ब्लॉकबस्टर होने का वादा करती है।
‘आरआरआर’ 13 अक्टूबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


