- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
जैकलीन फर्नांडीज ने साजिद नाडियाडवाला की “बच्चन पांडे” के लिए टाइटरोप वाकिंग में ली ट्रेनिंग!
जैकलीन फर्नांडीज जिन्होंने हाल ही में साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे के लिए जैसलमेर में शूटिंग पूरी कर ली है, उन्होंने फिल्म के लिए एक बहुत ही असामान्य आर्ट में ट्रेनिंग हासिल की है। जैकी ने टाइटरोप वाकिंग आर्ट सीखा है जिसे फुनंबुलिज्म भी कहा जाता है। यह एक पतली तार या रस्सी पर चलने की एक कला है जिसकी विभिन्न देशों में एक लंबी परंपरा है और इसे आमतौर पर स्थानीय लोगों द्वारा किया जाता है।
जैकलिन लगभग 3 सप्ताह के लिए जैसलमेर में थी और उन्होंने लगभग एक सप्ताह के भीतर ही यह कला सीख ली थी। फ़िल्म के करीबी एक सूत्र ने बताया,”यह सीखने के लिए एक कठिन कला है जहाँ रस्सी पर चलने के लिए शरीर का सही संतुलन होना जरूरी है जो जमीन से लगभग 8-10 फीट की ऊंचाई पर बंधा होता है। जैकलीन ने कला को आसानी से सीख लिया, कला को सीखने के उनके उत्साह ने उनके इस सफ़र को आसान बना दिया।”
सूत्र ने आगे कहा, ” उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर पहले पोल डांसिंग और एरियल योगा में भी खुद को प्रशिक्षित किया है, जिससे हमें लगता है कि उन्हें कला का संतुलन बनाने में मदद मिली है। उन्होंने कुछ अद्भुत शॉट दिए हैं और कला को इतने परफेक्शन से सीखते हुए हम सभी को स्तब्ध कर दिया है।”
यह 8वीं बार होगा जब जैकलीन और नाडियाडवाला एक साथ काम करेंगे और सिर्फ बच्चन पांडे ही नहीं, यह जोड़ी आगे किक 2 में भी एक साथ काम करेगी।नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित ‘बच्चन पांडे’ 26 जनवरी 2022 में रिलीज़ की जाएगी।


