- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अमेज़न प्राइम वीडियो और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा बहुप्रतीक्षित एडवेंचर कॉमेडी ‘हैलो चार्ली’ का ग्लोबल प्रीमियर एक्सक्लूसिवली 9 अप्रैल, 2021 में होगा!
एक्सेल एंटरटेनमेंट के सहयोग से अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी फैमिली और किड एंटरटेनर ‘हैलो चार्ली’ के वैश्विक प्रीमियर की घोषणा कर दी है। इस प्रफुल्लित कर देने वाले टीज़र में, आदार जैन एक छोटे शहर के एक युवा सरल व्यक्ति की भूमिका निभा रहे है जिसे मुंबई से दीव में एक गोरिल्ला ट्रांसफर करने का काम दिया गया है। यह आकर्षक कहानी आपको जैकी श्रॉफ, श्लोका पंडित और इलनाज़ नोरोजी द्वारा चित्रित अन्य पात्रों के साथ मनोरंजक महसूस करवाएगी। एक अनूठी कथानक और उसके जीवंत प्रोडक्शन डिजाइन के साथ, हैलो चार्ली एक रीफ्रेशिंग फ़िल्म है और सभी के लिए पहले कभी नहीं देखा गया अनुभव होगा।
आगामी अमेजन ओरिजिनल मूवी के बारे में बताते हुए, विजय सुब्रमण्यम, डायरेक्टर और हेड, कंटेंट, अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया ने साझा किया,”इस अप्रैल रिलीज़ होने के लिए तैयार, ‘हैलो चार्ली’ एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ हमारे लंबे असोसिएशन में एक ओर अडिशन है। इस फिल्म के साथ, हम प्लेटफॉर्म पर परिवार केंद्रित कंटेंट के हमारे चयन को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। यह पूरे दिल से बनाई गई फिल्म है जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकता है और एन्जॉय कर सकते है।”
फिल्म के बारे में बात करते हुए, निर्माता रितेश सिधवानी ने कहा, “हमारे पास अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ कई परियोजनाएं हैं और हैलो चार्ली हमारी एक साथ पहली फीचर फिल्म होगी। इस अद्भुत कॉमेडी और मनोरंजन के साथ, हम सिनेमाई एंवलोप को अधिक आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं और कॉमेडी स्पेस में हमारी रचनात्मक दृष्टि को उजागर करने के लिए तैयार है। हमें इस प्यारी कहानी को पेश करने में अत्यंत खुशी हो रही है जो परिवार और बच्चे के अनुकूल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। मुझे आशा है कि दर्शक इसे देख कर उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने बनाने में आनंद लिया है। 9 अप्रैल को हैलो चार्ली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता! “
इस एंटरटेनर पर काम करने के बारे में बात करते हुए, निर्देशक पंकज सारस्वत ने कहा, “रितेश और फरहान के साथ हैलो चार्ली पर काम करना एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। फिल्म की अपरंपरागत कहानी वास्तव में अनोखी है और उम्मीद है कि यह बहुत खुशी फैलाएगी। कलाकारों ने अपने अद्वितीय कॉमिक टाइमिंग और जेनुइन अपील के साथ अपने पात्रों को अभूतपूर्व रूप से निभाया है। सेट पर हमेशा बहुत मजेदार माहौल रहता था और मुझे खुशी है कि दुनिया भर के लोग हमारी फिल्म देख पाएंगे और मनोरंजन का लुत्फ़ उठा पाएंगे।”
भारत में और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों के प्राइम सदस्य ‘हैलो चार्ली’ की हिस्टेरिकल कहानी 9 अप्रैल से देख सकते हैं।


