- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एलन सोली ने पेश किया ड्यूओ डिफेंस मास्क; लॉन्च किया पॉवर ऑफ टू कैम्पेन
मुंबई, जुलाई, 2021: आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लि. की ओर से सेमी फॉर्मल ड्रेसिंग में भारत के पथप्रदर्शक ब्रांड एलन सोली ने एंटी-वायरल फेस मास्क की बिल्कुल नई रेंज लॉन्च की है। यह फेस मास्क मेल्टब्लोन परतों और अलग किए जा सकने वाले 5 परतों वाले फिल्टर्स के साथ तैयार किए गए हैं जो हाई-पार्टिकल फिल्ट्रेशन उपलब्ध कराते हैं, और यह आज की डबल मास्किंग ज़रुरतों के लिए एक समाधान है।
ब्रांड ने ड्यूओ डिफेंस मास्क के नए कलेक्शन के लिए “पॉवर ऑफ टू” नामक कैम्पेन की शुरुआत की है। यह कैम्पेन मौजूदा वातावरण की तर्ज पर है और ग्राहकों को सुविधा और सुरक्षा की भावना प्रदान करते हुए उनकी डबल मास्किंग की ज़रुरतों के लिए एक समाधान पेश करने की कोशिश है। इसे सुनिश्चित करने के लिए ब्रांड ने हाई-पार्टिकल फिल्ट्रेशन उपलब्ध कराने वाले “ड्यूओ डिफेंस मास्क” की शुरुआत की है जिसमें मेल्ट ब्लोन परतों के साथ 5 परतों वाले मास्क हैं, और तीन मेल्ट ब्लोन परतों के साथ 5 परतों वाले अलग किए जा सकने वाले फिल्टर हैं।
नए तौर पर पेश किए गए फेसमास्क की रेंज, एलन सोली ड्यूओ डिफेंस मास्क को भारत में स्विस टेक्नोलॉजी VIROBLOCKTM के साथ तैयार किया गया है, और AATCC 100 and ISO18184 वैश्विक परीक्षण पद्धति के अनुसार किए गए परीक्षणों में पाया गया है कि यह टेक्नोलॉजी सामान्य वायरसों (एन्वलप्ड) और बैक्टीरिया के खिलाफ प्रतिरोध उपलब्ध कराती है। मास्क और फिल्टर दोनों को धोया जा सकता है और मास्क को हल्की धुलाई के साथ 20 बार और फिल्टर को हल्की धुलाई के साथ 10 बार तक फिर से इस्तेमाल किए जाने की सलाह दी जाती है। हाईर बैक्टीरियल फिल्ट्रेशन एफिशियन्सी के साथ ASTM F2101 के अनुसार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त लेबोरेटरी में इसका परीक्षण किया गया है और ट्रीटमेंट से यह दावा नहीं किया जाता है कि पहनने वाले के लिए संक्रमण/बीमारी की रोकथाम होती है या किसी भी प्रकार के सार्वजनिक स्वास्थ्य के दावे की ओर संकेत नहीं किया जाता है।
एलन सोली ड्यूओ डिफेंस मास्क कर्मचारी परिस्थिति विज्ञान वाले इसके डिज़ाइन के कारण बचाव और सुरक्षा के अलावा दोगुनी सुविधा भी पेश करता है। एक दृढ़ पकड़ के लिए मास्क में नोज़ क्लिप दी गई है जिससे एरोसोल प्रवाह की रोकथाम होती है। मास्क को एंटीवायरल फिनिश के साथ प्रीमियम बुने हुए कपड़े से इस प्रकार बनाया गया है कि यूज़र्स इसे सहजता से लंबे समय तक पहन सकते हैं।
लॉन्च के बारे में विस्तार से बताते हुए श्री अनिल एस. कुमार, सीओओ, एलन सोली ने कहा, “कोविड-19 के फैलने के खतरे को देखते हुए यह सभी के लिए अनिवार्य बन गया है कि वे नियमों का पालन करें और स्वयं को और उनके प्रियजनों का बचाव करें और उन्हें सुरक्षित रखें। मेडिकल समुदाय ने भी डबल मास्किंग की सिफारिश की है, खास तौर पर जब घर से बाहर जा रहे हों। इसलिए ग्राहकों की आज की जरुरतों के अनुसार एलन सोली में हमने नया ड्यूओ डिफेंस एँटी वायरल मास्क विकसित किया है।” उन्होंने आगे कहा, “न सिर्फ स्वयं की बल्कि अपने आसपास दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर किसी को ज़िम्मेदारी से अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ड्यूओ डिफेंस मास्क इसी दिशा में उठाया गया एक कदम है।”
एलन सोली द्वारा तैयार किया गया ड्यूओ डिफेंस मास्क 2 के पैक में आता है, जिसकी कीमत रु. 799 रखी गई है। यह मास्क देशभर में एक्सक्लूज़िव एलन सोली स्टोर्स और allensolly.com के माध्यम से ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।


