- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने की अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा, इस सीरीज में सभी महिलाएं नजर आयेंगी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो अपनी आगामी सीरीज हश हश (वर्किंग टाइटल) की घोषणा करने के लिए तैयार है। इसमें कलाकारों से लेकर तकनीशिन दल के सदस् यों तक सभी महिलाएं ही नजर आयेंगी।
अमेज़ॅन ओरिजिनल हश हश (वर्किंग टाइटल) केवल मजबूत महिला नायिकाओं की कहानी भर नहीं है बल्कि कैमरे के पीछे इसके निर्माण और निर्देशन में भी महिलाएं ही शामिल हैं। तनुजा चंद्रा (करीब करीब सिंगल, दुश्मन, संघर्ष) इस सीरिज की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रॉड्यूसर होंगी, वहीं शिखा शर्मा (शकुंतला देवी, टॉयलेट-एक प्रेम कथा, शेरनी) इस सीरिज की एक् जीक् यूटिव प्रोड्यूसर और ऑरिजिनल स् टोरी राइटर के रूप में दोहरी जिम् मेदारी निभाएंगी।
एडवरटाइजिंग फिल् म इंडस्ट्री की मशहूर नाम कोपल नथानी इस शो के एपिसोड्स का निर्देशन करेंगी। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लेखिका जूही चतुर्वेदी (गुलाबो सिताबो और पीकू) आशीष मेहता द्वारा लिखित इस सीरीज के लिए डायलॉग स लिखेंगी। इस सीरीज को विक्रम मल होत्राज के एबंडंशिया एंटरटेनमेंट (ब्रीद, ब्रीद: इनटू द शैडोज, शकुंतला देवी,एयरलिफ्ट) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा
हश हश (वर्किंग टाइटल) के जरिए पुरस्कार विजेता अभिनेत्रियां जूही चावला और आएशा जुल का डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ इस सीरीज में सोहा अली खान, करिशु मा तान् ना., शहाना गोस वामी और कृतिका कामरा दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी। हश हश सीरीज मूल तौर पर महिलाओं की कहानियों पर केंद्रित है जिसमें वे अपनी कहानियां सुनाती नजर आयेंगी।
हश हश में लगभग सभी महिला क्रू नजर आयेंगी। इससमें प्रोडक् शन डिजाइनर, कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सुपरवाइजिंग प्रॉड्यूसर, को-प्रॉड्यूसर्स से लेकर आर्ट, कॉस्ट्यूम, प्रॉडक्शन को-ऑर्डिनेशन और यहां तक कि सिक्योरिटी टीम में भी महिलाएं ही शामिल हैं।
हश हश (वर्किंग टाइटल) की क्रिएटिव डायरेक्टर और एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर तनुजा चंद्रा ने इसे हरी झंडी दिखाने की घोषणा पर कहा, ‘भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग स् टोरीटेलिंग में एक बड़ा बदलाव लेकर आया है, जिसमें महिलाओं की कहानियों को लोगों के बीच रखने का मौका मिला है और मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मेरी जैसी निर्देशकों को इसका लंबे समय से इंतजार था।
अमेझॉन प्राइम वीडियो और एबंडंशिया एंटरटेनमेंट दोनों का इतिहास विविध और प्रमाणिक महिला केंद्रित कहानियों को भारतीय और वैश्विक दर्शकों के बीच लाने का रहा है। मैं इस अविश् वसनीय टीम के साथ से जुड़कर हश हश और कुछ विशेष बनाने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि यह वाकई में खास होगा।
Link to the video – https://www.youtube.com/watch?v=QaJnBypH_0s


