- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
अमेज़न प्राइम वीडियो ने प्रसिद्ध कॉमेडियन ज़ाकिर खान अभिनीत कॉमेडी शो ‘चाचा विधायक है हमारे’ का दूसरा सीजन किया घोषित!
पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने शो के दूसरे सीज़न के साथ वापसी कर ली है, जिसका प्रीमियर 26 मार्च 2021 से एक्सक्लूसिवली अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।
अमेज़न प्राइम वीडियो ने आज भारत के सबसे पसंदीदा कॉमेडियन ज़ाकिर खान की मुख्य भूमिका वाली कॉमेडी सीरीज़ ‘चाचा विधायक हैं हमारे’ के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न की घोषणा कर दी है। ज़ाकिर खान द्वारा रचित, शशांत शाह द्वारा निर्देशित और ओनली मच लाउडर (ओएमएल) एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, यह शो दुनिया भर में 26 मार्च, 2021 से शुरू होने वाली हँसी की एक भारी खुराक के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए तैयार है। इस मजेदार दूसरे सीजन में सनी हिंदुजा, जाकिर हुसैन, कुमार वरुण, व्योम शर्मा, अभिमन्यु सिंह, वीनस सिंह, ओनिमा कश्यप और अलका अमीन में नज़र आएंगी।
‘चाचा विधायक हैं हमारे’ एक मजेदार कॉमेडी सीरीज़ है, जो रॉनी पाठक (ज़ाकिर खान द्वारा अभिनीत) पर आधारित है, जो दोहरी ज़िंदगी जीते हैं। दुनिया के लिए, वह स्थानीय विधायक का भतीजा है और खुद को युवा नेता समझता है, लेकिन वास्तव में वह 26 साल का एक बेरोजगार है। दर्शकों के दिलों को जीतने वाले पहले सीज़न में रोनी भैया के कारनामों को दिखाया गया था क्योंकि वे अपने कई बड़े झूठ के कारण कई स्थितियों में फंस जाता है।
सच सामने आने के साथ सीज़न समाप्त हो जाता है और रोनी विधायक के साथ आमने-सामने आ जाता है। इस बार रॉनी की नजरें एक बड़े करियर के लक्ष्य पर टिकी हैं, लेकिन वह खुद को एक नई प्रतिद्वंद्विता और एक दिलचस्प लव ट्राइएंगल जैसी जटिल परिस्थितियों में फंसता हुआ पाता है। नया सीज़न एक एडवेंचरस होने का वादा करता है, जो अधिक झूठ, अधिक चुनौतियों और गुदगुदाने वाले ठहाकों से भरपूर है।
अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के निर्देशक और प्रमुख, विजय सुब्रमण्यम ने कहा, “अमेज़न प्राइम वीडियो में, हमारे ग्राहकों के लिए कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ पेश करना और हँसी की सही खुराक देना ही प्रयास है। ओएमएल के साथ हमारी लंबी साझेदारी है और हम अपने दर्शकों के लिए कुछ आकर्षक और दिलचस्प कॉमेडी फॉरमेट पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ज़ाकिर एक बहुत ही नेचुरल कॉमेडियन हैं और दर्शकों को उनकी ईमानदारी और अलग ब्रांड ऑफ़ ह्यूमर पसंद है। दुनिया भर के दर्शकों ने शो के पहले सीज़न पर अपार प्रेम की बौछार की है, और हम जाकिर और चाचा विधायक हैं हमारे के पूरे कलाकारों के साथ सीजन 2 को शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है। ”
सीरीज़ के निर्माता और प्रमुख अभिनेता जाकिर खान ने कहा, “चाचा विधायक हैं हमारे एक ऐसी कहानी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। हमें पहले सीज़न के लिए एक शानदार प्रतिक्रिया मिली थी जिसके बाद रोनी भैया को स्क्रीन्स पर वापस लाने के लिए प्रशंसकों से हजारों रिक्वेस्ट प्राप्त हुई थी। हमने दूसरा सीज़न बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और रोनी के रोमांच और हँसी के साथ वापस आ गए हैं। मैंने हक से सिंगल, कॉमिकस्टान और ख़ासकर चाचा विधायक हैं हमारे जैसे शीर्षकों पर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो के साथ सहयोग करने का बेहद आनंद लिया है और मेरे आइडियाज़ पर विश्वास करने और मेरा कंटेंट प्रदर्शित करने के लिए मुझे मंच देने के लिए, मैं उनका आभारी हूं।”
शो के सीज़न 2 के बारे में, ओएमएल एंटरटेनमेंट के सीओओ, ध्रुव शेठ ने कहा, “हमारा अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ एक मजबूत जुड़ाव है, जो घर-घर की कॉमेडी के लिए एक शानदार मंच रहा है, जो दुनिया भर में अपनी पहुंच का विस्तार करते हुए 240 से अधिक देशों और क्षेत्र में पहुंच गया है। 3 साल के अंतराल के बाद, चाचा विधायक हैं हनारे के दूसरे सीज़न के साथ वापसी करते हुए हमें खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि दर्शक एक बार फिर इस सरल और हल्के-फुल्के हास्य और रॉनी की हरकतों का आनंद लेंगे। ”
‘चाचा विधायक हैं हमारे’ का दूसरा सीजन जल्द प्राइम वीडियो कैटलॉग में हॉलीवुड और बॉलीवुड के हजारों टीवी शो और फिल्मों में शामिल होगा।


