- पिंक अक्टूबर: मैनकाइंड फार्मा ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता, शुरुआती पहचान और समय पर इलाज पर दिया जोर
- Pink October: Mankind Pharma calls for greater awareness around breast cancer, early detection and timely treatment
- Purav Jha, Sikandar Kher, and Sai Tamhankar Are Winning Audiences Over with Their Performances in Chaar Yaar
- Chaar Yaar Brings Back the Grit of Ram Gopal Varma’s Satya and Company
- Aditi Rao Hydari brings a retro twist to Parivarik ManuRanjan, Ali Abbas Zafar’s nod to Helen
इंदौर में होगी एसोसिएशन ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया की 46 वीं एनुअल नेशनल कांफ्रेंस
इंदौर, 13 सितंबर 2023 :एसोसिएशन ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स ऑफ इंडिया की 46वीं एनुअल नेशनल कांफ्रेंस – ACRSICON 2023 का आयोजन भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने जा रहा है। 29 सितंबर से 1अक्टूबर 2023 तक होने वाली यह कांफ्रेंस एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया (एएसआई) इंदौर सिटी चैप्टर के सहयोग से इंदौर की जीआई प्रोक्टो सर्जन सोसाइटी द्वारा आयोजित हो रही है। रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित ACRSICON 2023 में कोलन और रेक्टल सर्जरी के क्षेत्र के देश भर से करीब 600 विशेषज्ञ सर्जन मौजूद रहेंगें।
इस कॉन्फ्रेंस में क्षेत्र में अनुभवी और कुशल सर्जन्स द्वारा कोलन और रेक्टल सर्जरी में अपने कठिन केसेस पर गेस्ट लेक्चर, महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत, विशेषज्ञों के साथ पैनल डिस्कशन, पोस्टर और रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन, लाइव ऑपरेटिव वर्कशॉप और हाल में हुई तकनीकी प्रगति पर सेमिनार आयोजित किये जायेंगे।
कॉन्फ्रेंस के बारे में ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन डॉ. अशोक लड्ढा ने कहा – “इस कॉन्फ्रेंस में देश और विदेश (सिंगापुर, इटली, पुर्तगाल एवं वेनेज़ुएला) की फैकल्टी इस कांग्रेस को संबोधित करेंगी जिसमें सर्जन्स नई और आधुनिक तकनीकों के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे और जानकारी प्राप्त करेंगें। ऐसे आयोजन कई दशकों से होते आ रहे हैं, इन सम्मेलनों से चिकित्सा पद्धति के सुधार में मदद मिलती है, जिसका सीधा लाभ मरीजों की बीमारियों के उपचार एवं निदान में देखने को मिलता है ।”
इस तीन दिवसीय सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर नजर डालते हुए ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. सी. पी. कोठारी ने कहा- “ACRSICON 2023 का मुख्य आकर्षण लेजर, स्टेपलर, रोबोटिक्स और अन्य जैसी नई तकनीकों और उनके उपयोग पर हैण्ड ऑन वर्कशॉप है। ये वर्कशॉप इस तरह से डिज़ाइन किए गए हैं कि यह प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल स्किल और नॉलेज को बढ़ाएगी।“
ऑर्गेनाइजिंग ट्रेज़रर डॉ. प्रणव मंडोवरा ने कान्फ्रेंन्स की थीम के बारे में कहा – “ज्यादा जानें, बेहतर करें”, निरंतर सीखने और सुधार करने की भावना कोलन और रेक्टल सर्जरी की विशेषता है। ACRSICON 2023 का लक्ष्य रोगियों को बेहतर देखभाल प्रदान करने के लिए नई जानकारी, तकनीक और प्रौद्योगिकियों के साथ हमारे प्रोफेशनल सर्जन्स को सशक्त बनाना है।“
अधिक जानकारी के लिए, आधिकारिक सम्मेलन वेबसाइट www.acrsicon2023.org


