- Solaryaan Showcases Hybrid Inverters and Battery Storage Solutions for Homes, Businesses and Industry at REI Expo 2026
- Madhya Pradesh Powers Up Semiconductor Ambitions with MPSEDC–SEMI India MoU and IESA’s Industry ecosystem support.
- Pragya Jaiswal on Working with Sunny Deol in the Upcoming Suryaa: Ant Se Aarambh Tak, Reveals His Off-screen Personality is Different from His On-screen Portrayals
- JEET AI Launches India’s First AI Tutor That Goes Beyond Answers to Actually Teach
- जीत एआई (JEET AI) ने पेश किया भारत का पहला एआई ट्यूटर, जो सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि पढ़ाता भी है
फिक्की फ्लो शी राइज़ कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का आयोजन 15 को
फिल्म डायरेक्टर सुश्री फराह खान करेंगी कार्यक्रम का उदघाटन, बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भाग लेंगी, देशभर से वक्ता होंगे शामिल
इंदौर, 13 सितंबर, 2023। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए देश के 19 शहरों में कार्य कर रहे फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ (फिक्की) के लेडीज़ ऑर्गनाइज़ेशन यानी फिक्की फ्लो के इंदौर चेप्टर द्वारा 15 सितम्बर 2023 को मेगा इवेंट “शी राइज़ कॉन्क्लेव एंड एक्सपो” का आयोजन किया जा रहा है इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन में सुबह 10 बजे से रात 9 तक चलने वाले इस आयोजन में देश भर से कई बड़े उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगें। कॉन्क्लेव एंड एक्सपो का उदघाटन फिल्म डायरेक्टर सुश्री फराह खान करेंगी। कार्यक्रम में एंट्री नि: शुल्क है।
फिक्की फ्लो इंदौर चैप्टर की चेयरपर्सन सुश्री ममता बाकलीवाल ने कहा – “शी राइज़ कॉन्क्लेव और एक्सपो का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता की जटिलताओं से परिचित कराना और उन्हें आवश्यक व्यावसायिक कौशल प्रदान करना है। यह कार्यक्रम उन महिलाओं के लिए बेहद ख़ास होने वाला है जो उद्यमिता की दुनिया में एक बड़ा मुकाम हासिल करने की इच्छा रखती हैं। हमारी कोशिश है कि हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद कर सकें ताकि वे अर्थव्यवस्था में अपना बहुमूल्य योगदान दे सके। हमनें देशभर से कई वक्ताओं को आमंत्रित किया है ताकि हम उनके अनुभव और उद्यम कौशल का लाभ ले सकें। ये अनुभवी वक्ता इंटरैक्टिव सेशन और पैनल डिस्कशन के माध्यम से महिला उद्यमियों को प्रेरित – शिक्षित करेंगे एवं महिलाओं को नेटवर्क बनाने, इनसाइट लेने और बाजार में विकसित हो रहे अवसरों को पहचानने में सक्षम बनाएंगे।”
एक्सपो के बारे में सुश्री रचना मित्तल, सीएसआर और आउटरीच प्रमुख फिक्की फ़्लो, इंदौर चैप्टर ने बताया – “इस आयोजन में इंदौर के साथ जोधपुर और दिल्ली समेत पूरे भारत से 100 से अधिक उद्यमी महिलाएं अपने प्रोडक्ट्स, सर्विसेज को डिस्प्ले करेंगी जिसके लिए एक विशेष सर्वसुविधायुक्त डोम तैयार किया जा रहा है। इस एक्सपो – एग्जीबिशन में लाइफस्टाइल, ज्वेलरी, होम डेकोर, किचन अप्लाइंसेस, इंटीरियर डिजाइनर, इनोवेटिव बिज़नेस बाय वुमन एंटरप्रेन्योर, प्रोफेशनल्स एवं बैंक से जुडी उद्यमी महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें नेटवर्किंग के साथ बड़े पैमाने पर मार्केटिंग करने का भी मौक़ा मिलेगा। सभी पार्टीसिपन्ट्स में उत्साह बनाए रखने के लिए एक्सपो में हर घंटे एक एक लकी ड्रा निकाला जाएगा।“
सुश्री मीतू कोहली, पूर्व चेयरपर्सन और राष्ट्रीय जीबी सदस्य – फिक्की फ़्लो ने मुख्या वक्ताओं के बारे में बताया –“शी राइज़ कॉन्क्लेव और एक्सपो के इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों के प्रमुख उद्यमी और विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे जिनमें फिल्म डायरेक्टर सुश्री फराह खान के साथ थ्रिलोफीलिया की सीईओ सुश्री चित्रा गुरनानी डागा, फिनटेक उद्यम माय सॉल्ट ऐप की को-फाउंडर सुश्री शिंजिनी कुमार, फिक्की स्टार्टअप एंड टेक कमेटी की सदस्य सुश्री इशिता वोरा और STEP की फाउंडर सुश्री रीनू शाह जैसे नाम शामिल है।“


