- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मुरैना में मिली अपना दल (एस) सदस्यता अभियान को गति, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
मुरैना, जून 2025: अपना दल (एस) के मध्य प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल अपने चार दिवसीय दौरे के पहले दिन आज भिंड में कार्यकर्ता बैठक के बाद मुरैना पहुंचे। मुरैना के एक होटल में शाम 5 बजे आयोजित सदस्यता अभियान सह कार्यकर्ता बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ पूरे दौरे की अध्यक्षता कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एन एस धाकड़ भी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। आर बी सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “अपना दल (एस) सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मध्य प्रदेश में हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के दम पर जन-जन तक पहुंचेगी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलेगी।” इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल द्वारा सत्ता में रहते हुए पिछड़ा वर्ग के लिए उठाये गए कदमों की जानकारी भी साझा की।
इस दौरे की अध्यक्षता कर रहे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अपना दल (एस) की विचारधारा को मध्य प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाया जाए। सत्ता में सहभागिता ही हमारा एक मात्र लक्ष्य है, जिसे हम राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जरूर हासिल करेंगे।”
इस दौरान कार्यवाहक जिला अध्यक्ष एन एस धाकड़ ने भी अपने विचार रखते हुए कहा, “मुरैना में कार्यकर्ताओं का जोश और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी को नई ऊर्जा देने वाला रहा है। हमें पूरी उम्मीद है कि प्रदेश में अपना दल (एस) एक मजबूत राजनीतिक शक्ति बनकर उभरेगा।
गौरतलब है कि यह दौरा अगले तीन दिनों तक ग्वालियर-चम्बल संभाग के विभिन्न जिलों में जारी रहेगा, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और संगठन विस्तार पर जोर दिया जाएगा।


