- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
असावरी जोशी कर रहे हैं प्रवेश कलर्स के इंटरनेट वाला लव में
कलर्स के इंटरनेट वाला लव ने जय (शिविन नारंग) और आध्या (तुनीषा शर्मा) के बीच, जो हमेशा दो अलग-अलग रास्तों पर दिखाई देते प्रतीत होते हैं, नए जमाने की प्रेम कहानी के साथ अपने दर्शकों के दिलों को तारों को छू लिया है। जल्दी ही, इस धारावाहिक में अनुभवी अदाकारा, असावरी जोशी का प्रवेश देखने को मिलेगा जो सुषमा, एक जोरदार महिला जो सुषमा की सहपाठी पाई जाती है, का किरदार निभाएंगी।
सुषमा और रूपा एक-दूसरे को बहुत करीब से जानती हैं और एक जैसे गुणों के साथ उनके बीच गहरा अपनापन है। रूपा की तरह, सुषमा को दुनिया के बारे में गपशप करना और हर चीज के बारे में अपना अप्रासंगिक नजरिया बताना पसंद है।
अपने किरदार के बारे में चर्चा करते हुए, असावरी जोशी का कहना था, “मुझे कलर्स और इंटरनेट वाला लव के साथ सहयोग करके खुशी हो रही है। मुझे इस धारावाहिक की जोशपूर्ण और नौजवान कहानी पसंद है, मुझे लगता है कि यह कुल मिलाकर तरोताजा करने वाला कन्सेप्ट है और इसका एक हिस्सा होना काफी अच्छा लगता है।
मेरा किरदार सुषमा एक स्फूर्तिवान महिला है जिसे हर किसी से बातचीत करना और अपनी एक्सपर्ट राय देना खूब पसंद है। सुषमा का किरदार करना मेरे लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि मैंने पहले इस तरह का किरदार नहीं किया है। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने किरदार के जरिये दर्शकों का मनोरंजन कर पाऊंगी।”
हाल ही में, इस धारावाहिक में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है जहाँ जय की पूर्व प्रेमिका, ऐश्वर्या रूपा की मदद से यह अभिनय करके कि उसे जय से प्यार है, आध्या के मन में ईर्ष्या जगाने की कोशिश करती है। यह सब देखकर आध्या को अहसास होता है कि जय के लिए उसका प्यार सच्चा है और पश्चिमी परिधान में सजकर जय को रिझाने की कोशिश करती है।
वक्त के इस दौर के दौरान, जय की दुर्घटना हो जाती है और बुरी तरह से घायल हो जाता है। दुर्घटना के बारे में पता चलने पर, आध्या एक भावनात्मक दौर से गुजरती है जहॉं वह स्वास्थ्यलाभ करने में जय की मदद करने के लिए हर मुमकिन चीज आजमाती है। जब यह प्रेम कहानी बन रही होगी,तब दूसरी ओर सम्राट आध्या का अपहरण करने की कोशिश करेगी।


