- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
न्यूजीलैंड की कोस्टल पैसिफिक सीनिक ट्रेन सर्विस दिसंबर से फिर पटरी पर लौटी
मुंबई. न्यूजीलैंड की एक सबसे बेहतरीन रेल यात्रा- कीवी रेल की आइकॉनिक कोस्टल पैसिफिक सीनिक यात्रा इस साल 1 दिसंबर से फिर शुरु हो गई है। यह सेवा दो साल से बंद थी क्योंकि विनाशकारी काईकोरा भूकंप से क्षतिग्रस्त हुई इस रेलवे लाइन का दोबारा निर्माण किया जा रहा था।
दक्षिणी द्वीप के उत्तरी सिरे पर पिक्टन और पूर्वी तट पर क्राइस्टचर्च के बीच रेल यात्रा एक अद्भुत यात्रा है। यह मार्लबोरो साउंड्स में पिक्टन से शुरू होती है और मार्लबोरो वाइन रीजन व कोस्टलाइन साउथ से गुजरते हुये क्राइस्टचर्च तक जाती है। 6-घंटे की ट्रेन यात्रा में रग्ड पैसिफिक कोस्टलाइन के साथ 98 किमी की यात्रा शामिल है। यह 22 टनल्स और 175 ब्रिजेस से होकर गुजरती है।
कीवी रेल जीएम सेल्स एवं कॉमर्शियल एलन पाइपर के अनुसार बुकिंग्स बहुत तेजी से भरने की संभावना है। पाइपर ने कहा, “हमें इस गर्मियों से एक बार फिर इस पसंदीदा सेवा को शुरू करने की पुष्टि कर खुशी हो रही है। यह दुनिया भर के हजारों यात्रियों को फिर ट्रेन से इस अद्भुत कोस्टलाइन का आनंद उठाने का मौका देगी।” “हमें उम्मीद है कि हमारी सेवायें बहुत तेजी से भरेंगी, खासतौर से अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठाने के लिए उत्सुक होंगे ताकि वे इस एरिया में सड़क एवं रेलवे लाइन को बहाल करने के लिए किये गये अद्भुत कार्य को देख सकें।”
पाइपर ने कहा, “यह काईकोरा के लोगों के लिए भी एक स्वागतयोग्य खबर है क्योंकि कोस्टल पैसिफिक लोकप्रिय मरीन रिजॉर्ट में हजारों पर्यटकों को लाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भूकंप से पहले कोस्टल पैसिफिक गर्मियों के मौसम में मार्लबोरो/काईकोरा क्षेत्र में करीब 43,000 यात्रियों को लेकर आया था।”
कीवीरेल न्यूजीलैंड के सबसे बड़े टूरिज्म ऑपरेटर्स में से एक है जोकि हर साल अपनी ग्रेट जर्नी पर देश में दस लाख पर्यटकों को लाता है। इसमें उत्तरी और दक्षिणी द्वीपों के बीच तीन सीनिक ट्रेन सेवायें और फेरीज शामिल हैं।
सीनिक ट्रेन्स काफी लोकप्रिय होती जा रही हैं और यह पर्यटकों को न्यूजीलैंड के कम सुलभ क्षेत्रों में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
पाइपर ने कहा, “इस साल फरवरी और मार्च दक्षिणी आइलैड के पुरस्कृत ट्रांजएल्पाइन रेल जर्नी और नॉर्थ आइलैंड की नॉदर्न एक्स्प्लोरर पर सबसे बड़े महीनों में शामिल थे। किसी भी पूर्व वर्ष की तुलना में इन्होंने10 प्रतिशत अधिक बिजनेस किया।”
“ कुल मिलाकर, ट्रांजएल्पाइन यात्री बिनेस में पिछले पांच सालों में 90 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है जबकि नॉदर्न एक्स्प्लोरर में 71 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी देखने को मिली।”
2016 में 14 नवंबर को आये काईकोरा भूकंप के बाद कोस्टल पैसिफिक सेवा को बंद कर दिया गया था। मेन नॉर्थ लाइन विनाशकारी भूकंप के बाद महज 10 महीनों में पिछले साल सितंबर में प्रतिबंधित फ्रेट सेवाओं के लिए फिर से खोली गई थीं ।
फ्रेट सेवायें सिर्फ रात में चलाई जा रही हैं ताकि दिन में रेल एवं सड़क की मरम्मत का काम जारी रखा जा सके। दिन के समय फ्रेट सेवायें इस साल के अंत तक बहाल होने की संभावना है।


