- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऐक्सिस बैंक ने मध्य प्रदेश के प्रति अपनी वचनबद्धता पर बल दिया
ऐक्सिस बैंक के कार्यकारी निदेशक – हेड रिटेल, श्री राजीव आनंद ने मध्य प्रदेश में बैंक द्वारा चलाई जा रही पहलों के बारे में जानकारी साझा की। प्रदेश में ऐक्सिस बैंक की 155 शाखाओं एवं 357 एटीएम के नेटवर्क के जरिए रिटेल मौजूदगी है। बैंक का उक्त नेटवर्क मध्य प्रदेश के 50 जिलों के 22 ग्रामीण, 51 अर्द्धशहरी और 82 मेट्रो एवं शहरी स्थानों में फैला हुआ है। राज्य में नेटवर्क की मजबूत मौजूदगी ने ऐक्सिस बैंक को श्रृंखलाबद्ध सेवाओं एवं उत्पादों के जरिए भारी संख्या में ग्राहकों तक पहुंचने में मदद की है।
राजीव आनंद ने कृषि एवं इससे जुड़ी संबद्ध गतिविधियों में शामिल 43000 से अधि ग्राहकों को 1399 करोड़ रु. कृषि अग्रिम प्रदान कर राज्य को योगदान दिया है। बैंक ने 1710 करोड़ रु. का एमएसएमई अग्रिम भी दिया है और इस प्रकार, इसने 4900 से अधिक उद्यमियों की प्रगति में साथ दिया है। 30 सितंबर, 2018 के आंकड़ों के अनुसार, बैंक का कुल प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम बढ़कर 3602 करोड़ रु. हो गया, जबकि कुल गैर-प्राथमिकता क्षेत्र अग्रिम का बकाया 4473 करोड़ रु. हो गया। ऐक्सिस बैंक ने वित्त वर्ष’18 में 128 प्रतिशत के साथ प्राथमिकता क्षेत्र एमएसएमई अग्रिम के अपने एनुअल क्रेडिट प्लान (एसीपी) के लक्ष्यों को हासिल किया।
ऐक्सिस बैंक ने मध्य प्रदेश के सरकारी निकायों के साथ भी सहयोग किया है-
- बैंक ने मध्य प्रदेश के 139 शहरी स्थानीय निकायों के निगमीय राजस्व के ऑनलाइन और ऑफलाइन संग्रह में मदद की। बैंक की ओर से 20 मोबाइल पीओएस मशीनें दी गई हैं और भोपाल नगर निगम द्वारा स्पॉट फाइन के संग्रह के लिए 250 और अधिक मशीनों हेतु प्रस्ताव दिया है और शहर के विभिन्न वार्ड्स से ऑनलाइन डोर-टू-डोर कलेक्शन का भी प्रस्ताव दिया गया है।
- ऐक्सिस बैंक, भोपाल नगर निगम का ट्रांजेक्शन एडवाइजर था और इसने 10 वर्षों की अवधि वाले 175 करोड़ रु. जुटाने में उनकी मदद की। बॉन्ड्स पर 9.55 प्रतिशत प्रति वर्ष का ब्याज था, जो अर्द्धवार्षिक रूप से देय थी और इसे ।।;ैव्द्ध की रेटिंग दी गई। इसने एमसीबी को समग्र सहयोग दिया, और बॉन्ड्स को संरचित करने, फाइनेंशियल मॉडलिंग, नकद प्रवाह अनुमानों और विभिन्न मध्यवर्तियों जैसे-रेटिंग एजेंसी, बॉन्ड ट्रस्टी, स्टॉक एक्सचेंज आदि के साथ समन्वित करने में मदद की। ऐक्सिस बैंक को एमसीबी द्वारा बॉन्ड से होने वाली आय के संग्राहक बैंकर के रूप में भी चुना गया है और इसे एस्क्रो बैंकर फॉर द बॉन्ड्स के रूप में भी आज्ञा-पत्र दिया गया है।
यह बैंक, वित्तीय समावेशन (एफआई) को ग्रामीण बाजार मंे अपनी पहुंच और अधिक बढ़ाने की अपनी ग्रामीण रणनीति का अनिवार्य घटक मानता है। इसने अपनी सूक्ष्म वित्तपोषण पहल ‘‘सहयोग’’ के तहत एक लाख से अधिक महिलाओं को कम ऋण प्रदान करने को प्रोत्साहन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पहल के तहत प्रदेश में हर महीने ज्वाइंट लायबिलिटी ग्रुप्स (जेएलजी) की 5000 से अधिक महिला सदस्यों को माइक्रो फाइनेंस लोन भी दिया गया। परिचालन की शुरूआत के बाद से, इस पहल ने प्रदेश में शिशु मुद्रा लोन पोर्टफोलियो को भी मजबूत बनाया है और मध्य प्रदेश में मौजूद सभी बैंकों के बीच ऐक्सिस बैंक दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
ऐक्सिस बैंक ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीए) के जरिए 22700 जिंदगियों को कवर किया है, और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के जरिए 8300 जिंदगियों को कवर किया है। बैंक ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में 11000 से अधिक ग्राहकों का पंजीकरण किया है, और उन्हें खुशहाल रिटायरमेंट जिंदगी जीने में मदद की है। ऐक्सिस बैंक को नेशनल एपीवाई कॉन्फ्रेंस फॉर FY 17-18 में दूसरा सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मिंग प्राइवेट बैंक के रूप में भी सम्मानित किया गया है।


