- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
प्राइड होटल में बंगाली फूड फेस्टिवल
इंदौर. इंदौर खाने के शौक़ीन लोगों के लिए जाना जाता है , नवरात्री के लम्बे उपवास के बाद प्राइड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर एक बार फिर अपने अतिथियों के लिए स्वाद की सौगात लेकर आया है। इस बार इंदौर वासियों के लिए प्राइड होटल स्वादिष्ट सर्वोत्तम बंगाली व्यंजनों की खास पेशकश ‘बंगाली फ़ूड फेस्टिवल’ में करेगा।
बंगाली फूड फेस्टिवल 26 अक्टूबर से 4 नवंबर 2018 तक प्राइड होटल, इंदौर के टिफ़िनी ब्लू रेस्टोरेंट आयोजित किया जा रहा है।
इस फ़ूड फेस्टिवल में निश्चित ही स्वादप्रेमी इंदौरियों को बंगाल के ज़ायके लुभायेंगे और वे लज्जतदार बंगाली व्यंजनों की ऐसी श्रेणी से रूबरू होंगे, जिसका अनुभव उन्हें पहले कहीं नहीं मिला होगा।

इस खास दावत के बारे जानकारी देते हुए श्री संजय शर्मा, जनरल मैनेजर,होटल प्राइड ने बताया कि – ‘प्राइड होटल अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है l पिछले फ़ूड फेस्टिवल ‘’ज्वेल्स ऑफ इंडिया’’ में राजघराने के फ़ूड के ज़ायके का अनुभव शहर के लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। इसी कड़ी में ‘बंगाली फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा हैं जिसे हमने 10 दिन के लिए रखा है ताकि शहरवासी इसे ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर सकें।’
प्राइड होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ सुमंत ने बताया – ‘बंगाली फ़ूड फेस्टिवल’ के लिए प्राइड होटल बहुत उत्साहित है, इसके लिए लगभग सारी तैयारियां भी हो चुकी हैl फेस्टिवल में बंगाल के व्यंजनों का एक्सक्लूसिव मेन्यू तैयार किया गया है, जिससे की हम अपने अतिथियों को बंगाल का प्रॉपर टेस्ट दे सकेंl यह मेन्यू इंदौर के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आएगाl’
इस फ़ूड फेस्टिवल में बंगाल के प्रमुख व्यंजनों को तैयार किया जायेगा –
संदेश – दूध, चीनी और पनीर के साथ तैयार, और पिस्ता, बादाम और केसर के तारों से सजाए गए, यह बंगाली मिठाई पकवान आपके मुंह में पानी ला देगी । केसर के तार इसे एक अनूठा स्वाद देते हैं|
तंगरा मैखर झोल – यह मसालेदार कैटफ़िश करी बंगाली व्यजंन में बड़े शुमार पर होती है । ताजा मसालों के साथ तैयार, गाढ़ी ग्रेवी इसके स्वाद को ओर बढ़ा देती है । लाल मिर्च जो की इस करी में एक तेज स्वाद लाती हैं। मसालेदार चावल के साथ इस करी का गर्म -गर्म आनंद लिया जाता है |
शुक्टो – एक प्रामाणिक बंगाली पकवान, आमतौर पर भोजन के पहले परोसा जाता है । यह नरम बैंगन, आलू, कुरकुरे ड्रमस्टिक्स व अन्य मसालों के साथ तैयार एक पकवान है। ये पकवान मसाले और दूध के साथ पकाया जाता है जो पेस्टी ग्रेवी को मोटी बनावट देता है |
बंगाली फ़ूड फेस्टिवल को और भी रोचक तथा आकर्षक बनाने के लिए पुरे रेस्टोरेंट को बंगाल की तर्ज पर सजाया गया है | बंगाली संगीत भी कानों में मधुर रस घोलेगा |


