- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
लाड़ली बिटिया योजना के जरिए बेटी का जन्म लेगा उत्सव का रूप
मेडिकेयर हॉस्पिटल में बेटी का जन्म लेगा उत्सव का रूप
इंदौर। हमारे देश में भले ही कन्या को लक्ष्मी को रूप माना जाता है परंतु आज भी कई परिवार ऐसे हैं, जहां बेटियों का जन्म खुशियां नहीं बल्कि आर्थिक संकट की चिंता लेकर आता है। वही यदि परिवार में दूसरी बेटी का जन्म हो तो यह चिंता अधिक बढ़ जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर मेडिकेयर हॉस्पिटल ने बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए “लाड़ली बिटिया योजना” का शुभारंभ किया।
इस योजना के तहत कन्या के जन्म को उत्सव की तरह मनाने और माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत कन्या पूजन के साथ की गई। इस शुभ अवसर पर सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा, शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक और समाजसेवी भी इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बने।
बेटियों के जन्म का सम्मान बढ़ाने की पहल
हॉस्पिटल के डायरेक्टर फाइनेंस अनुपम लाहोटी ने बताया कि आज भी कई परिवारों में कन्या जन्म को आर्थिक चिंता का विषय समझा जाता है, जबकि बेटियां अपने माता-पिता की सेवा और सम्मान में जीवनभर समर्पित रहती हैं। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि इस सोच को बदला जाए और कन्या के जन्म को उत्सव की तरह मनाया जाए। इस योजना के तहत जनरल, सेमी-प्राइवेट और प्राइवेट रूम्स की सभी श्रेणियों में कन्या जन्म पर रूम रेंट में 51% की छूट दी जाएगी। यह योजना सभी नवजात कन्याओं के लिए विशेष रूप से लागू होगी। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि बेटी के जन्म को आर्थिक बोझ नहीं, बल्कि एक खुशी का अवसर बनाया जाए।”
समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास
सांसद शंकर लालवानी और विधायक महेंद्र हार्डिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करेंगे। मेडिकेयर हॉस्पिटल द्वारा शुरू की गई यह पहल इंदौर शहर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को भी मजबूती प्रदान करेगी और समाज में बेटियों के सम्मान को नई दिशा देगी।


