- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
आईआईए नैटकॉन 2025: भारत का पहला कार्बन-न्यूट्रल आर्किटेक्चर सम्मेलन “ट्रांसम”, 11 से 13 अप्रैल तक
देश और दुनिया के 2000 से अधिक आर्किटेक्ट होंगे शामिल, 6 इंटरनेशनल स्पीकर्स देंगे व्याख्यान
इंदौर । इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) एमपी चैप्टर द्वारा देश की सबसे बड़ी आर्किटेक्चरल कॉन्फ्रेंस “आईआईए नैटकॉन 2025” का आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए अमेरिका, यूके और जर्मनी सहित विश्वभर के शीर्ष आर्किटेक्ट्स इंदौर पहुंचेंगे। साथ ही, देशभर के 2000 से अधिक आर्किटेक्ट्स भी इसमें शामिल होंगे।
कॉन्फ्रेंस की थीम “ट्रांसम” है, जिसका अर्थ होता है सेतू। इस थीम के तहत, आयोजन के दौरान होने वाले 15 से अधिक सेशन्स में पारंपरिक और आधुनिक वास्तुकला के बीच सेतु स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। यह सम्मेलन नए विचारों, रचनात्मकताओं और प्रयोगों के बीच भी एक सेतु की तरह कार्य करेगा। इसमें विश्व की विभिन्न संस्कृतियों और नगरों का संगम भी देखने को मिलेगा।
सम्मेलन में भारत की समृद्ध वास्तुकला को संरक्षित करते हुए नवाचार को अपनाने पर भी विचार-विमर्श होगा।
आईआईए के वाइस प्रेसिडेंट आर्किटेक्ट जितेंद्र मेहता ने बताया कि इस सम्मेलन का उद्देश्य देश और दुनिया के श्रेष्ठ आर्किटेक्ट्स को एक मंच पर लाकर नई पीढ़ी के आर्किटेक्ट्स को प्रेरित करना है, ताकि वे ऐसे कॉन्सेप्ट्स पर कार्य कर सकें, जो इतिहास और भविष्य के बीच संतुलन बनाए रखें।
तीन दिवसीय इस सम्मेलन के पहले दिन, 11 अप्रैल को सभी सेशन्स भोपाल में आयोजित होंगे। आईआईए इंदौर सेंटर के चेयरमैन आर्किटेक्ट नितिन घुले ने बताया कि 12 और 13 अप्रैल के सेशन्स इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होंगे। इसके अलावा, आर्किटेक्ट्स उज्जैन जाकर महाकाल की भस्मारती में शामिल होंगे और वहां की आध्यात्मिक वास्तुकला का अनुभव करेंगे।
कॉन्फ्रेंस होगी कार्बन न्यूट्रल
आईआईए एमपी चैप्टर द्वारा आयोजित यह पूरा सम्मेलन कार्बन न्यूट्रल रहेगा। इंदौर सेंटर की सेक्रेटरी आर्किटेक्ट स्नेहल सोनटक्के ने बताया कि कार्यक्रम में डिस्पोजेबल आइटम्स का उपयोग नहीं किया जाएगा। फ्लैक्स और अन्य प्रिंटिंग का कार्य रिसाइकल जूट पर किया जाएगा। प्रयास यह भी रहेगा कि लाइट का उपयोग न्यूनतम किया जाए।
एमपी चैप्टर के सेक्रेटरी आर्किटेक्ट मनोज श्रीमाल ने बताया सम्मेलन 11 अप्रैल को भोपाल से शुरू होगा और 12 अप्रैल को सभी आर्किटेक्ट्स इलेक्ट्रिक बसों द्वारा इंदौर पहुंचेंगे, इस दौरान वे स्थानीय धरोहर स्थलों को देखेंगे। साथ ही एक कॉलेज में बायो पार्क की स्थापना की जाएगी, जिसमें औषधीय और फलदार प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
सस्टेनेबल डिज़ाइन और अर्बन प्लानिंग पर चर्चा आर्किटेक्ट अर्पित काबरा के अनुसार, सम्मेलन में आर्किटेक्चर की नवीनतम तकनीकों के साथ-साथ सस्टेनेबल डिज़ाइन और अर्बन प्लानिंग पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कॉन्फ्रेंस में मारियाना कैबुगुएरा, काई-उबे बर्गमैन, लॉरेंस वोंग, हसन रगब, अनुपमा कुंडू जैसे प्रतिष्ठित आर्किटेक्ट्स विशेषज्ञ वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
मालवा आर्किटेक्चरल फेस्टिवल भी होगा आयोजित
भोपाल और इंदौर के मध्य स्थित अरण्य रिसॉर्ट में 12 अप्रैल को मालवा आर्किटेक्चरल फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस फेस्टिवल के माध्यम से देश और दुनिया के आर्किटेक्ट्स को मालवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। यहां मालवी भोजन की लज्जत, लोककलाओं की विविधता और भगोरिया की मस्ती का आनंद लिया जा सकेगा।
मुख्य आकर्षण (हाइलाइट्स):
- 41 वर्षों बाद मध्यप्रदेश में आयोजित हो रही है नैटकॉन
- देश और दुनिया के 2000 से अधिक आर्किटेक्ट्स होंगे शामिल
- कार्बन-न्यूट्रल इवेंट: प्लास्टिक फ्लैक्स की जगह जूट पर होगी प्रिंटिंग
- बायो पार्क में विभिन्न प्रजातियों के 300 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे
- पुर्तगाल की आर्किटेक्ट मारियाना कैबुगुएरा (मेटावर्स और अर्बन डिज़ाइनिंग एक्सपर्ट), 40 देशों में कार्य कर चुके आर्किटेक्ट काई-उबे बर्गमैन,और एआई के माध्यम से प्राचीन वास्तुकला को संरक्षित करने वाले मिस्र के हसन रगब की कीनोट स्पीच विशेष आकर्षण होंगी।


