- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ब्रांड फैक्टरी ने इंदौर में पहली बार ‘फ्री शॉपिंग वीकेंड’ की घोषणा की
मुफ्त में कीजिए 200 से अधिक अोरिजनल ब्रांडों की खरीदारी
इंदौर. भारत की अग्रणी फैशन डिस्काउंट श्रृंखला ब्रांड फैक्टरी ने इंदौर में पहली बार ‘फ्री शॉपिंग वीकेंड’ की घोषणा की है। फ्यूचर लाइफस्टाइल फैशंस की इकाई “ब्रांड फैक्टरी” का 12 से 16 दिसंबर तक चलने वाला फ्री शॉपिंग वीकेंड 2018 में बड़े खरीदारी आयोजनों में शुमार है।
ग्राहक 5,000 रुपये की खरीदारी कर सकते हैं और बदले में उन्हें केवल 2,000 रुपये चुकाने होंगे। यह रकम भी उन्हें 1,200 रुपये के गिफ्ट वाउचर, 500 रुपये के परिधान और फ्यूचर वॉलेट में 300 रुपये के कैशबैक के रूप में वापस मिल जाएंगे यानी उनकी खरीदारी बिल्कुल मुफ्त हो जाएगी।
ग्राहक 200 से भी अधिक नेशनल एंड इंटरनेशनल ओरिजिनल ब्रांडों से एकदम नए स्टाइल के एथनिक वियर, फॉर्मल वियर, लीषर वियर, एक्सेसरीज, फुटवियर और लगेज चुन सकते हैं। इनमें कुछ बेहद पसंद किए जाने वाले ब्रांड भी शामिल हैं, जैसे ली कूपर, लिवाइस, ऑनली, पेपे, सृष्टि, एडिडास, रीबॉक, स्केचर्स, फीला, अमेरिकन टूरिस्टर, वीआईपी, होली, लावी, कप्रीसी आदि।
सुरेश सधवानी, सीईओ, ब्रांड फैक्टरी ‘फ्री शॉपिंग वीकेंड’ के बारे में कहते हैं, “ ओरिजिनल ब्रांडों पर पूरे वर्ष मिलने वाली छूट ने थोड़े समय में ही ब्रांड फैक्टरी को इंदौर में खरीदारी का लोकप्रिय ठिकाना बना दिया है। देशभर से लाखों लोग पिछले दो सीजंस पर ‘फ्री शॉपिंग फेस्टिवल’ का आनंद ले चुके हैं और इंदौर में पहली बार इसका आयोजन करते हुए हमें बहुत खुशी है। आप डेनिम से लेकर फुटवियर तक, परिधान से लेकर सलवार सूट तक, ब्लेजर से लेकर कुर्तों तक और हैंडबैग से लेकर लगेज तक कुछ भी चुन सकते हैं और अपने पूरे वार्डरोब का नक्शा मुफ्त में ही बदल सकते हैं।”
फ्री शॉपिंग वीकेंड टिकट लेकर खरीदारी करने वाला इकलौता बड़ा आयोजन है, जिसमें हरेक ग्राहक को सुविधा के साथ खरीदारी करने का मौका मिलता है। टिकट पहले ही बुक करने पड़ते है, जिसकी कीमत 250 रुपये (दो लोगों के लिए प्रीमियम पास, जिन पर सुबह 8 बजे से स्टोर में प्रवेश कर सकते हैं) और 100 रुपये (दो लोगों को सुबह 11 बजे के बाद प्रवेश दिलाने वाले क्लासिक पास) है।
ग्राहकbrandfactoryonline.com या insider.in पर अपने टिकट बुक कर सकते हैं अथवा नजदीकी ब्रांड फैक्टरी स्टोर से खरीद सकते हैं। आप अपने टिकट की कीमत के बराबर खरीदारी 18 से 31 दिसंबर 2018 के बीच कर सकते हैं। देश के इस बड़े खरीदारी उत्सव के लिए अपने टिकट जल्द बुक कराएं!


