- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ब्रांड पिक्सेलर ऐप: क्रिएटिविटी की ताकत को आजमाएं
डिजिटल ढाबा द्वारा संचालित ब्रांड पिक्सेलर ऐप अब पूरे भारत में उपलब्ध है
नई दिल्ली, 18 अक्टूबर 2023 – हम एक बिल्कुल नए पोस्टर-मेकिंग ऐप ब्रांड पिक्सेलर को पूरे देश में लॉन्च करते हुए रोमांचित हैं। यह ऐप विजुअल कॉन्टेंट क्रिएशन का एक नया अनुभव प्रदान करेगा। ब्रांड पिक्सेलर अब पूरे भारत में यूजर्स के लिए उपलब्ध है। डिजिटल ढाबा द्वारा डेवलप और पॉवर किया गया, ब्रांड पिक्सेलर बिजनेस, आर्टिस्ट और सभी क्रिएटिव लोगों के लिए एक डायनैमिक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जहां वे आसानी से अद्भुत और प्रभावशाली पोस्टर बना सकेंगे।
ब्रांड पिक्सेलर के साथ, हम कलात्मक क्रिएटिविटी और तकनीकी इनोवेशन के बीच के अंतर को दूर करने की शुरुआत कर रहे हैं। डिजिटल ढाबा की विशेषज्ञता का उपयोग करके, हमने एक शक्तिशाली टूल बनाया है जो भारत के विजुअल स्टोरी के निर्माण के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव लाने जा रहा है।
ब्रांड पिक्सेलर की मुख्य विशेषताएं:
इंट्यूटिव डिज़ाइन इंटरफ़ेस: ब्रांड पिक्सेलर को यूजर्स-फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो कि डिज़ाइन का अनुभव नहीं रखने वाले लोग भी आसानी से प्रोफेशनल क्वालिटी वाले पोस्टर तैयार कर सकते हैं।
विभिन्न किस्म के टेम्पलेट: प्रोफेशनल तरीके से डिज़ाइन किए गए टेम्पलेट की विविध केटेगरी में से अपने पसंदीदा टेम्पलेट का चयन करें। हर टेम्पलेट को अलग-अलग अवसरों, मार्केटिंग टारगेट या पर्सनल प्रोजेक्ट के अनुरूप बनाया गया है। आप उन्हें आसानी से अपनी पसंदीदा सोच के अनुरूप बनाएं।
ड्रैग-एंड-ड्रॉप सुविधा: एक सरल ड्रैग-एंड-ड्रॉप सिस्टम के ज़रिये अपने पोस्टर में टेक्स्ट, इमेज और आइकन जोड़ें। अपनी अनूठे स्टाइल और मैसेज को प्रदर्शित करने के लिए फ़ॉन्ट, कलर और लेआउट को कस्टमाइज करें।
शक्तिशाली एडिटिंग टूल: ऐप के भीतर फ़ोटो एडिट करें, क्रॉप करें, ब्राइटनेस एडजस्ट करें, कंट्रास्ट, और अपनी ऑडिएंस के अनुसार मनमोहक विजुअल्स बनाने के लिए फ़िल्टर एप्लाई करें।
स्टॉक इमेज लाइब्रेरी: हाई-क्वालिटी वाले इमेजेज और ग्राफिक्स की एक बड़ी लाइब्रेरी तक पहुंच बनाएं, और यह सुनिश्चित करें कि आपके पोस्टर देखने में आकर्षक और दिलकश हैं।
एक्सपोर्ट और शेयर करें: अपनी क्रिएशंस को हाई-रिज़ॉल्यूशन फॉर्मेट में सहेजें या उन्हें सीधे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म शेयर करें, ईमेल के ज़रिये भेजें या ऑफ़लाइन उपयोग के लिए प्रिंट करें।
ब्रांड पिक्सेलर प्रो: एडवांस फीचर्स और एक्सक्लूसिव कॉन्टेंट के लिए, ब्रांड पिक्सेलर प्रो एक विज्ञापन-मुक्त अनुभव, असीमित टेम्पलेट एक्सेस और प्रायोरिटी सपोर्ट का ऑफर देता है।
संस्थापक मनीष झा और अभिषेक सहाय ने ब्रांड पिक्सेलर के बारे में अपना नज़रिया साझा किया:

मनीष झा: “भारत में क्रिएटिविटी और इनोवेशन की असाधारण पूंजी है। ब्रांड पिक्सेलर के साथ हमारा सपना डिजाइन को लोकतांत्रिक बनाना तथा प्रत्येक राजनेता और व्यक्ति को आश्चर्यजनक विजुअल के ज़रिये अपने विचारों को सामने लाने में सक्षम एवं सशक्त बनाना है, चाहे वे छोटे बिजनेसैन हों, उत्साही आर्टिस्ट हों, या मार्केटिंग प्रोफेशनल हों। हम देश भर में ब्रांड पिक्सेलर ऐप लॉन्च करने पर रोमांचित हैं और विविधताओं से भरे इस जीवंत राष्ट्र से उभरने वाले अविश्वसनीय क्रिएशंस को देखने के लिए उत्सुक एवं उत्साहित हैं।
अभिषेक सहाय: “ब्रांड पिक्सेलर के साथ, हमारा लक्ष्य डिज़ाइन को न केवल सुलभ बनाना है बल्कि सभी बैकग्राउंड के लोगों के लिए डिज़ाइन को मनोरंजक भी बनाना है। यह सिर्फ एक ऐप नहीं है; यह एक आंदोलन है जो लोगों को उनकी क्रिएटिव क्षमता को जानने-समझने के लिए प्रोत्साहित करता है। हमें उम्मीद है कि ब्रांड पिक्सेलर भारत के रचनात्मक परिदृश्य एक अभिन्न अंग बन जाएगा। हम अपने यूजर्स के बनाये अद्भुत पोस्टरों और अभियानों को देखने के लिए उत्सुक हैं।”
डिजिटल ढाबा द्वारा संचालित, ब्रांड पिक्सेलर अब पूरे भारत में एंड्रॉयड उपकरणों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। क्रिएटिविटी की इस यात्रा में हमारे साथ जुड़ें और ब्रांड पिक्सेलर के साथ विजुअल कहानी कहने की असीमित संभावनाओं का समझें एवं अनुभव करें।


