- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
होम कुक फूड फेस्टिवल में फैमिली और फ्रेंड्स के साथ किया विकेंड को सेलिब्रेट
तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का आज अंतिम दिन, इंदौरियंस ने लिया इंडियन और इंटरनेशनल कुजीन का लुत्फ
50 से ज्यादा होम कुक ने अपनी कुकिंग स्किल्स को पेश किया
इंदौर। खाने के शौकिन इंदौरियंस ने शनिवार की शाम देश और दुनिया के स्वादिष्ट व्यंजनो के स्वाद के साथ एंटरटेनिंग गेम्स और म्यूजिकल बैंड्स की जबरदस्त परफार्मेंस के कॉम्बो का आनंद लिया। मौका था तीन दिवसीय होम फूड फेस्टिवल का जहां लोगों ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ जमकर एंजॉय किया। होटल ब्लू लीफ में आयोजित इस होम कुक फूड फेस्टिवल में 50 से ज्यादा होम कुक ने अपनी कुकिंग स्किल्स को प्रेजेंट किया। इसमें लोगों को पंजाबी, मराठी, सिंधी, बंगाली, मैक्सिकन और कई तरह की कुजीन का लुत्फ़ लेने का अवसर मिला। इस फूड फेस्टिवल का आनंद 23 अप्रैल, रविवार तक ब्लू लीफ होटल में लिया जा सकता है।
इंडियन से लेकर इंटरनेशनल कुजीन का स्वाद
इस फूड फेस्टिवल में लोगों देश और दुनिया के अलग-अलग कुजीन का स्वाद एक ही स्थान लेते नजर आए। इसके साथ ही गेम्स, फन एक्टिविटी और बैंड परफॉर्मेंस ने मजे को दोगुना कर दिया। इसके अलावा यहां वेज और नॉन वेज दोनों कैटेगरी के फूड ऑप्शन अवेलेबल हैं।
मिल रहा ऑथेंटिक टेस्ट
फेस्ट में मराठी, गुजराती, राजस्थानी और भी कई तरह के स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल ओनर्स को इंदौरियंस का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। खास बात यह है कि होम कुक फूड फेस्टिवल होने के कारण यहां मिलने वाले फूड ऑथेंटिक टेस्ट के साथ मिल रहे है, इसके साथ ही इसमें यूज होने वाले सभी इंग्रीडिएंट्स हेल्दी होने के साथ साथ अच्छी क्वालिटी के थे। वहीं कुछ फूड स्टॉल ओनर्स फ्यूजन फूड भी सर्व किया जिसे लोगों ने खासा पसंद किया।
कुकिंग स्किल शोकेस करने का मौका
आयोजक राकेश दवानी ने बताया कि होम कुक फूड फेस्टिवल उनके लिए बड़ा प्लेटफॉर्म है जो क्लाउड किचन ऑपरेट करते हैं। इस फेस्ट के जरिए आप अपनी कुकिंग स्किल्स को लोगों के सामने पेश कर सकते हैं। यह फेस्ट नेटवर्किंग के जरिए उन्हें अपने कस्टमर बेस को बड़ा करने का मौका दे रहा है।
घर के बाहर घर के खाने को* एन्जॉय करने का अनोखा मौका
फूड फेस्टिवल में अपने फ्रेंड्स के साथ पहुंचे महेश शाह ने कहा कि यह अपने आप में काफी अनोखा इवेंट लगा। यहां एक ही एक जगह पर कई प्रकार के कुंजीस मौजूद है। जो हम जैसे फूड लवर्स के लिए बोनस काम करते हैं। इसके अलावा यहां जो बैंड्स परफॉर्म कर रहे थे उन्होंने विकेंड की इस शाम को खास बना दिया। फैमिली के साथ वीकेंड सेलिब्रेट करने पहुंचे राहुल शर्मा ने कहा कि इस फेस्टिवल के सभी स्टॉल पर सफाई को लेकर काफी ध्यान रखा जा रहा था। वहीं यहां मिलने वाला फूड बेहद स्वादिष्ट था। हमारे परिवार ने विभिन्न कुंजींस का इस्तेमाल किया। यहां टेस्ट, क्वालिटी और वैरायटी तीनों मौजूद है।
पेट्स के लिए खास इंतजाम
इस इवेंट में कई फैमली अपने पेट्स के साथ पहुंची नजर आई। यहां पेट्स का ख्याल रखने के लिए अलग से पेट्स जोन बनाया गया था। इस तरह पेट्स के साथ इवेंट में पहुंचे लोग काफी खुश नजर आए।
विनर्स को मिलेगा प्राइज
इस इवेंट में पार्ट लेने प्रतिभागिओं को स्टाल की क्लीनलीनेस, क्वालिटी, प्रेजेंटेशन, क्रिएटिव मेन्यू के आधार पर एवलुएट किया जाएगा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को प्राइज दिया जाएगा। इसके साथ ही इवेंट में गेम्स और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी भी आयोजित की जा रही हैं।
बैंड परफॉरमेंस से लगा म्यूजिक का तड़का
फन और गेम्स के आलावा इवेंट में म्यूजिक का तड़का लगाने के लिए शहर के पॉपुलर बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। इनमें वह कमर्शियल, बॉलीवुड और कुछ खुद के बनाये हुए सॉन्ग्स भी परफॉर्म करते हुए नजर आएं। रविकर को भी बैंड का स्पेशल परफॉमेंस होगा।


