- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हुआ परम वीरांगना फेयर
वीकेंड पर फैमिली के साथ लोगों ने लिया शॉपिंग के साथ लज्जतदार व्यंजनों का आनंद
इंदौर। महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए काम करने वाले एनजीओ सर्वमैत्री इम्पावरमेंट सोसायटी द्वारा स्थापित वीरांगना क्लब की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांधी हॉल में परम वीरांगना फेयर का आयोजन किया गया, जिसमें फ़ूड स्टाल, स्टेशनरी, कपड़े गहने और भी कई तरह के स्टाल्स महिलाओं द्वारा लगाए गए। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से भी महिलाएं आई और अपने-अपने शहर को रिप्रेसेंट किया। इस दो दिवसीय आयोजन में महिला एंटरप्रेन्योर द्वारा 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए। सभी ग्राहकों ने वीकेंड पर फेस्ट में आकर अलग-अलग कल्चर और फ़ूड का मजा लिया। बच्चों के लिए फन जोन भी रखा गया था, जहां बच्चों ने खूब मस्ती की।
ग्रुप की फाउंडर अचिरा सान्याल का कहना है कि इस फेस्ट को खासतौर पर महिलाओं के लिए डिज़ाइन किया गया था। फेस्ट में भाग लेने वाल महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए शहर की कई प्रबुद्ध महिलाएं जैसे लाइफ कोच मनीषा गौर, पंचकन्या वेलफेयर सोसाइटी की डॉ समीक्षा नायक, सोशल वर्कर संध्या चौकसे, सेवा भारती की सदस्य सुनीता दीक्षित, ज़ुम्बा इंस्ट्रक्टर आरती माहेश्वरी, फैशन डिज़ाइनर सोनल यादव, संगिनी ग्रुप की कई सदस्य ने फेस्ट में शिरकत की।
स्किल डेवलपमेंट के बाद दिया प्लेटफार्म
परम वीरांगना द्वारा जरूरतमंद लड़कियों के स्किल डेवलपमेंट के लिए समय-समय पर कई तरह की वर्कशॉप की जाती है। इन वर्कशॉप्स में मेहंदी और नेल आर्ट जैसी कई स्किल और कारीगरी सीखने वाली लड़कियों को भी वीरांगना फेस्ट के जरिए प्लेटफार्म दिया गया। यहाँ उनके स्टाल्स लगाए गए थे ताकि उन्हें नेटवर्किंग करने और अपने काम को आगे बढ़ाने का मौका मिलें।
फन के साथ ही फ़ूड कॉम्पिटिशन भी
फेस्ट को मजेदार बनाने के लिए विभिन्न एक्टिविटीज का भी आयोजन किया गया। यहाँ कई मजेदार प्रतियोगिताओं के साथ ही दोपहर के सेशन में कुकिंग कॉम्पीशन करवाया गया, जिसकी जज पाककला विशेषज्ञ रेखा पंडित थीं। यह कॉम्पिटिशन दो सेक्शन में हुआ, जिसमें 15 – 15 प्रतिभागी ने भाग लिया और अपनी कुकिंग स्किल प्रेजेंट की। विजेताओं को पुरस्कार स्वरुप उपहार भी दिए गए।

परम वास्तु सॉल्यूशन पर एनर्जी प्रोडक्ट्स
फेयर के सबसे प्रमुख आकर्षण परम वास्तु सॉल्यूशन पर क्वांटम एनर्जी स्केनर्स और मोबाइल रेडिएशन प्रोटेक्शन के अलावा वैज्ञानिक और रिजल्ट ओरिएंटेड वास्तु को आने वाले दर्शक ना सिर्फ कौतुहल से देख रहे हैं बल्कि उसे एन्जॉय भी कर रहे। परम तत्व एसेंशियल ऑयल्स और ब्लैंड्स, नेचुरल और प्योर हैं।
हैंडलूम और स्टोन के स्टाल
इस फेस्ट में हिस्सा लेने वाली जया राठी ने बताया कि उन्होंने स्टोन और पेबल के कलेक्शन का स्टाल लगाया था। इंदौर कि रेखा मिश्रा ने अलग-अलग तरह के हैंडलूम फैब्रिक का स्टाल लगाया था, जिसमें खासतौर पर खादी, कॉटन और सिल्क फैब्रिक का खूबसूरत कलेक्शन था। अन्य स्टाल्स पर गहने, हेयर एक्सेसरी, बैग्स, फुटवियर और गिफ्ट आइटम्स भी थे।
हाथ के इशारों से स्टाल की जानकारी दे रहे थे दिव्यांग प्रतिभागी
इसके अलावा मूक बधिर महिलाओं ने भी डिज़ाइनर गहने और स्टेशनरी से का स्टाल लगाया था। इन स्टाल को लगाने वाले ऋतू और अभिषेक ने ग्राहकों से बात करने के लिए साइन लेंग्वेज के साथ ही कॉपी-पैन की मदद ली। ये कैलकुलेटर की मदद से लोगों को सामान की कीमत बता रहे हैं। आत्मनिर्भर बनने के उनके इस ज़स्बे को लोगों ने खूब सराहा।
एक पूरा सेक्शन सिर्फ ऑर्गेनिक के नाम
फेयर में एक पूरा ज़ोन सिर्फ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के नाम था। जैविक और मिलेट्स के इन स्टाल्स पर मिलेट्स, हर्बल और आर्गेनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध थे। इसमें गुड़,आंवला, शहद,एलोवेरा के साथ ही कोल्ड प्रेस्ड नारियल, मूंगफली और सरसो का तेल जैसे प्राकृतिक उत्पाद लोगों को एक ही स्थान पर मिल रहे थे।


